newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति पर करें इन 11 चीजों का दान, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

Makar Sankranti 2022: कहते हैं जो भी इस दिन दान करता है उसकी ज्यादातर परेशानियां खत्न हो जाती है। ऐसी मान्यता है कि इन दिन किए गए दान-पुण्य का फल बाकि दिनों में किए गए दान से कई गुना ज्यादा फलदायी होता है।

नई दिल्ली। 14 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा। कई जगहों पर इसे उत्तरायण के नाम से भी जाना जाता है। मकर संक्रांति के दिन दान काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। कहते हैं जो भी इस दिन दान करता है उसकी ज्यादातर परेशानियां खत्न हो जाती है। ऐसी मान्यता है कि इन दिन किए गए दान-पुण्य का फल बाकि दिनों में किए गए दान से कई गुना ज्यादा फलदायी होता है। तो अगर आप भी इस बार दान करने की सोच रहे हैं तो चलिए आपको बताते हैं किन चीजों का दान करना आपके लिए अच्छा रहेगा…

Makar Sankranti

इन चीजों का करें दान

तिल- मकर संक्रांति पर तिल का दान काफी शुभ माना जाता है। इस दिन तिल का दान करने से शनि देव की कृपा मिलती है।

खिचड़ी- मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खाना तो शुभ होता है साथ ही इसका दान करना भी काफी शुभ माना जाता है।

गुड़- मकर संक्रांति पर गुड़ का दान करना भी काफी शुभ होता है। इस दिन गुड़ का दान करने से सूर्य देव की कृपा मिलती है।

तेल- मकर संक्रांति पर तेल का दान भी काफी शुभ होता है। ऐसा करने से शनि देव की कृपा मिलती है।

makar sakranti

अनाज- कहते हैं मकर संक्रांति के दिन पांच तरह के अनाज दान करने से हर मनोकामना पूरी होती है।

घी- मकर संक्रांति पर घी का भी दान किया जाता है। ऐसा करने से करियर में सफलता हासिल होती है।

रेवड़ी- मकर संक्रांति के दिन रेवड़ी का दान भी शुभ माना जाता है। ऐसे में आप इस दिन रेवड़ी भी दान में दे सकते हैं।

नमक- इस दिन नमक का दान भी किया जाता है। आज इस दिन नमक का नया पैकेट लेकर दान करें। इससे शुक्र भी मजबूत होता है।

कंबल – इस दिन कंबल का दान करना शुभ होता है. इससे राहु और शनि शांत होते हैं.

चारा- इस दिन गाय को हरा चारा खिलाना शुभ माना जाता है।

नए वस्त्र- इस दिन आप किसी गरीब और जरूरतमंद को नए कपड़े भी दान में दे सकते हैं।