newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Holi 2021: यहां पढ़ें कब है होलिका दहन, जानें शुभ मुहूर्त

Holi 2021: होली दो दिन मनाई जाती है। पहले दिन होलिका दहन (Holika Dahan) होता है और अगले दिन दुलहेंडी यानी रंगों की होली मनाई जाती है।

नई दिल्ली। हिन्दू धर्म में हर त्यौहार का अलग महत्व है। लेकिन होली (Holi 2021) प्रमुख त्योहारों में से एक है। इसलिए इसे काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस पर्व को भी असत्य पर सत्य की जीत के रूप में मनाया जाता है। होली दो दिन मनाई जाती है। पहले दिन होलिका दहन (Holika Dahan) होता है और अगले दिन दुलहेंडी यानी रंगों की होली मनाई जाती है। इस साल होलिका दहन 28 मार्च को है और दुलहेंडी 29 मार्च को है।

holi 2020

इस साल यानी 2021 में होली 29 मार्च को मनाई जाएगी। साथ ही इस बार होली पर विशेष योग भी पड़ रहा है, इस होली के महत्व को बढ़ा देगी। जीवन को रंगीन बनाने के कारण इस पर्व को रंग महोत्सव भी कहा जाता है। होली के त्योहार को एकता और प्यार का प्रतीक भी माना जाता है। यह एक पारंपरिक और सांस्कृतिक हिंदू त्योहार है। परंपरागत रुप से इसे बुराई पर अच्छाई की सफलता का प्रतीक माना जाता है।

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

होलिका दहन 28 मार्च

होलिका दहन की पूजा का मुहूर्त शाम 06 बजकर 37 मिनट से 08 बजकर 56 मिनट तक रहेगा।