newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Surya Grahan 2023: साल का पहला सूर्य ग्रहण कल, भूलकर न करें ये 8 काम, वरना होगा नुकसान

Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण व्यक्ति के जीवन पर काफी असर डालता है ऐसे में आपको कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं सूर्य ग्रहण के दौरान आपको किन बातों का ख्याल रखना चाहिए। कौन से ऐसे काम हैं जिन्हें आपको सूर्यग्रहण के दौरान करने से बचना चाहिए…

नई दिल्ली। साल 2023 का पहला सूर्य 1 दिन बाद यानी 20 अप्रैल को लगने जा रहा है। ये साल का पहला सूर्य ग्रहण है जो गुरुवार के दिन लग रहा है। भारतीय समय अनुसार सुबह करीब 7 बजकर 4 मिनट से सूर्यग्रहण की शुरुआत हो जाएगी जो कि दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। हालांकि ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। ऐसे में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। सूर्य ग्रहण व्यक्ति के जीवन पर काफी असर डालता है ऐसे में आपको कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं सूर्य ग्रहण के दौरान आपको किन बातों का ख्याल रखना चाहिए। कौन से ऐसे काम हैं जिन्हें आपको सूर्यग्रहण के दौरान करने से बचना चाहिए…

 Surya Grahan 2023

सूर्य ग्रहण के दौरान ये काम बिल्कुल ना करें

  • सूर्य ग्रहण को कभी भी अपनी नग्न आंखों से ना देखें।
  • सूर्य ग्रहण के किसी भी तरह का शुभ काम नहीं किया जाता है। ऐसे में अगर आप कोई नया काम करने जा रहे हैं तो उसे रोक दें। मंदिर और धार्मिक स्थानों पर भी प्रवेश ना करें।
  • ग्रहण के दौरान बाल और नाखून काटने से भी बचना चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान तेल मालिश करना भी वर्जित होता है। ऐसे में अपने शरीर पर या किसी और दूसरे व्यक्ति के शरीर पर भी तेल मालिश ना करें।

  • ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ तो नहीं किए जाते लेकिन आप अपने मन में भगवान का ध्यान करें। इस बात का ख्याल रखें कि गलती से भी भगवानों की मूर्तियों को ना छुएं।
  • ग्रहण काल के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से बचें।
  • ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को काटने-पीटने, सिलन- बुनने जैसे काम नहीं करना चाहिए और सोना भी नहीं चाहिए।
  • ग्रहण काल के दौरान कहीं यात्रा करने से भी बचें।

Surya Grahan 2023

कहां कहां दिखाई देगा ये सूर्य ग्रहण

20 अप्रैल 2023 को लगने जा रहा ये सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा लेकिन चीन, अमेरिका, कंबोडिया, मलेशिया, माइक्रोनेशिया, फिजी, जापान, सिंगापुर, अटलांटिका, ऑस्ट्रेलिया, ताइवान, वियतनाम, पापुआ न्यू गिनी, फिलीपींस, इंडोनेशिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण हिंद महासागर जैसी जगहों पर देखने को मिलेगा।