newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Hariyali Teej 2021: हरियाली तीज पर न करें ये काम, वरना नहीं मिलेगा पूजा और व्रत का फल

Hariyali Teej 2021: इस व्रत को विवाह योग्य कन्याएं भी कर सकती है। इससे उन्हें मनचाहा वर मिलता है। इस व्रत में कुछ चीजों को करने की मनाही भी होती है तो चलिए आपको बताते हैं कौन सी है वो चीजे जिन्हें इस दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

नई दिल्ली। आज देशभर में हरियाली तीज का त्योहार मनाया जा रहा है। ये व्रत खासकर सुहागिन महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए रखती है। कहा जाता है जो भी महिला इस दिन सच्चे मन से पूजा करती है और व्रत करती हैं उन्हें अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद मिलता है। हरियाली तीज के इस दिन को भगवान शिव और मां पार्वती के पुनर्मिलन के पर्व के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में इस व्रत को विवाह योग्य कन्याएं भी कर सकती है। इससे उन्हें मनचाहा वर मिलता है। इस व्रत में कुछ चीजों को करने की मनाही भी होती है तो चलिए आपको बताते हैं कौन सी है वो चीजें जिन्हें इस दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

न करें ये काम

  • हरियाली तीज व्रत में काले और सफेद कपड़ों को नहीं पहना जाना चाहिए। पूजा-पाठ और व्रत के दौरान इस रंग के वस्त्रों का पहना जाना अशुभ माना जाता है।
  • इस दिन महिलाओं को काले रंग की चूड़ियां भी नहीं पहननी चाहिए।
  • इस दिन जिन लोगों ने व्रत रखा है उन्हें किसी पर भी गुस्सा नहीं करना चाहिए।
  • व्रत वाले दिन लड़ाई-झगड़े से जितना हो सकते दूर रहें।
  • आपको इस दिन किसी भी तरह के लालच या छल-कपट से बचकर रहने की जरूरत है।
  • तीज के व्रत में गलती से भी जल या दूध नहीं पीना चाहिए। इस वर्त में जल पीने की मनाही होती है। नियमों का पालन करते हुए निर्जला व्रत किया जाना चाहिए।
  • व्रत का पारण करने से पहले मुंह में कुछ भी नहीं डालना चाहिए। वरना व्रत टूट सकता है।
  • व्रत के दौरान महिलाओं को सोना नहीं चाहिए। व्रत के दिन सोना वर्जित माना गया है।
  • तीज व्रत पारण मुहूर्त में ही किया जाना चाहिए इससे पहले व्रत नहीं खोलना चाहिए।