newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sawan 2021: अगर दांपत्य जीवन में बरकरार रखना है प्यार तो सावन के महीने में करें ये उपाय, सभी परेशानियां होंगी दूर

Sawan 2021: सावन के महीने में कुछ उपायों को करने से सभी तरह की परेशानियां दूर होती हैं। फिर चाहे वो आर्थिक तंगी हो या दांपत्य जीवन में प्यार बरकरार रखना।

नई दिल्ली। भगवान शिव की पूजा करने के लिए सावन का महीना (Sawan 2021) सबसे शुभ माना जाता है। सावन का माह भगवान शिव को समर्पित है। हिंदू धर्म में सावन का महत्व बहुत अधिक है। श्रावण मास में हर दिन भगवान शिव (Lord Shiva) की पूजा-अर्चना बढ़े ही धूमधाम से की जाती है। मान्यता है कि सावन माह को भगवान शंकर का माह माना जाता है। ऐसे में इस माह में भोलेनाथ की पूजा जरुर करनी चाहिए।

सावन के महीने में कुछ उपायों को करने से सभी तरह की परेशानियां दूर होती हैं। फिर चाहे वो आर्थिक तंगी हो या दांपत्य जीवन में प्यार बरकरार रखना। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल श्रावण माह में 25 जुलाई से 22 अगस्त तक सावन का माह पड़ेगा। तो आईये जानते हैं इन उपायों के बारे में-

shiva, lodrd shiv, pradosh vart

दांपत्य जीवन के लिए

दांपत्य जीवन में अगर कुछ परेशानियां चल रही हैं या आप अपने रिश्ते में प्यार बढ़ाना चाहते हैं तो सावन के पूरे महीने पति-पत्नी साथ में भगवान शिव पर पंचामृत का अभिषेक करें। इससे सभी समस्याएं खत्म होंगी।

शादीशुदा जोड़े को सावन के सभी सोमवार पर भगवान शिव और माता पार्वती को चावल की खीर चढ़ानी चाहिएं। इससे जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

अगर आप लंबे समय से किसी बीमारी से ग्रस्त हैं तो एक लोटे जल में थोड़े काले तिल मिला लें और शिवलिंग पर अभिषेक करें। ऐसा रोज करने से आपके सभी शारीरिक समस्याएं दूर होंगी।

धन संबंधित समस्याएं को दूर करने के लिए सावन के सोमवार को अनार के जूस से भगवान शिव का अभिषेक करें। ऐसा करने से धन संबंधित समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।