newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chandra Grahan 2021: जानें कब लगेगा 2021 का चंद्र ग्रहण और समय

Chandra Grahan 2021: साल 2021 खत्म होने में अब बस 2 ही महीने बचे हैं। ऐसे में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। जिसका असर कई राशियों पर पड़ने वाला है।

नई दिल्ली। साल 2021 खत्म होने में अब बस 2 ही महीने बचे हैं। ऐसे में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। जिसका असर कई राशियों पर पड़ने वाला है। ऐसे में आपको भगवान शिव की अराधना करनी चाहिए। जिससे चंद्र ग्रहण का असर कम होगा साथ ही लाभ भी मिलेगा। साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 19 नवंबर 2021 को लग रहा है। इस दिन शुक्रवार है।

कब लगेगा चंद्र ग्रहण 2021

पंचाग के अनुसार चंद्र ग्रहण 19 नवंबर 2021 को लग रहा है। इस ग्रहण को सदी का सबसे बड़ा आंशिक चंद्र ग्रहण कहा जा रहा है।

चंद्र ग्रहण का समय

भारत में चंद्र ग्रहण 19 अक्टूबर 2021 को लगेगा। सुबह 11:34 मिनट से चंद्र ग्रहण शुरू हो जाएगा, जो शाम 05:33 मिनट पर खत्‍म होगा।

lunar eclipse

ये आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत, अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया में दिखेगा। भारत की बात करें तो ये बस असम और अरुणाचल प्रदेश में कुछ ही देर के लिए दिखेगा।