newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Holi 2021: जानें मथुरा-वृंदावन में किस दिन कौन-सी होली खेली जाएगी

Holi 2021: मथुरा-वृंदावन में होली (Holi 2021) को लेकर उत्सव मनाए जाने लगे हैं। होली से एक हफ्ते पहले ये उत्सव बड़े धूम-धाम से मनाए जाते हैं। पहले लट्ठमार होली और लड्डू होली मनाई गई। आज मथुरा-वृंदावन में फूलों की होली खेली गई। पूरे देश और दुनिया में यहां के होली उत्सव मशहूर है।

नई दिल्ली। होली (Holi 2021) रंगों का त्योहार है। जिसका नाम सामने आते ही मन में उमंग और उल्लास का भाव आने लगता है। यह पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। जो पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है। हिंदुओं के पवित्र त्योहारों में से होली एक प्रमुख त्योहार है जिसे पूरे भारत में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार होली 29 मार्च को मनाई जाएगी।

holi dehen

मथुरा-वृंदावन में होली को लेकर उत्सव मनाए जाने लगे हैं। होली से एक हफ्ते पहले ये उत्सव बड़े धूम-धाम से मनाए जाते हैं। पहले लट्ठमार होली और लड्डू होली मनाई गई। आज मथुरा-वृंदावन में फूलों की होली खेली गई। पूरे देश और दुनिया में यहां के होली उत्सव मशहूर है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि मथुरा-वृंदावन में किस दिन कौन-सी होली खेली जाएगी।

holi

किस दिन कौन-सी होली खेली जाएगी

नंद गांव में लट्ठमार होली- 24 मार्च को नंदगांव में लट्ठमार होली खेली जाएगी।

फूलों की होली और रंगभरनी होली- 25 मार्च को मथुरा के श्री द्वारकाधीश मंदिर में फूलों की होली खेली जाएगी, तो वहीं वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में रंगभरनी होली खेली जाएगी।

छड़ीमार होली- 26 मार्च को गोकुल में छड़ीमार होली मनाई जाएगी।

गुलाल की होली- 27 मार्च को वृंदावन में गुलाल से होली खेली जाएगी। यहां वृंदावन में रहने वाली विधवाएं रंगों वाली होली खेलेंगी।