newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Holi 2021: 23 मार्च को खेली जाएगी बरसाने में लट्ठमार होली, जानें क्यों मनाई जाती है…

Holi 2021: इस साल होली का त्योहार 29 मार्च को है। हिंदू धर्म का ये महत्वपूर्ण पर्व है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। जो पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है। बरसाने (Barsana) में भी होली बड़े धूमधाम से मनाई जाती है।

नई दिल्ली। इस साल होली का त्योहार 29 मार्च को है। हिंदू धर्म का ये महत्वपूर्ण पर्व है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। जो पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है। बरसाने (Barsana) में भी होली बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। जो रंग-गुलाल के अलावा लाठी और डंडों से खेली जाती है। जिसे लट्ठमार होली (Lathmar Holi) कहा जाता है। देश और दुनिया से तमाम लोग लट्ठमार होली मनाने के लिए बरसाने आते हैं।

holi dehen

इस साल लट्ठमार होली 23 मार्च को मनाई जाएगी। फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की नवमी को लट्ठमार होली खेली जाती है। उस दिन का नजारा बरसाने में देखने लायक होता है। लोग यहां रंगों, फूलों के अलावा डंडों से होली खेलते हैं। जो काफी प्रसिद्ध है।

lathmar holi

लट्ठमार होली मनाने के पीछे धार्मिक मान्यता ये है कि बरसाना में राधा जी का जन्म हुआ था। ऐसे में फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की नवमी को नंदगांव के लोग होली खेलने के लिए बरसाना जाते हैं। जहां पर लड़कियों और महिलाओं के संग लट्ठमार होली खेली जाती है। इसके बाद दशमी तिथि पर लोग रंगों की होली खेलते है।