newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Raksha Bandhan 2021: राखी के दिन भाई-बहन के प्यार को बनाएं और मजबूत, भेजे ये संदेश

Happy Raksha Bandhan 2021: वैसे तो इस खास दिन पर सभी भाई बहन की कोशिश रहती है कि वो अपने भाई-बहन के साथ रहें और साथ में राखी का पर्व मनाएं। लेकिन अगर किसी कारणवश भाई-बहन साथ में ये पर्व नहीं मना पाए तो मैसेज के जरिए आप विश कर सकते हैं।

नई दिल्ली। इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 22 अगस्त, रविवार को मनाया जाएगा। ये त्योहार भाई-बहन के प्यार के लिए समर्पित है। इस दिन अगर विधिवत अपने भाई को राखी बांधेंगी तो ये आपके लिए और आपके भाई के लिए शुभ होगा। बता दें कि हिन्दू पंचांग के अनुसार, राखी का ये त्योहार हर साल श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। हिन्दू धर्म में इस त्योहार का खास महत्व है। इस दिन बहने अपने भाई के हाथों में कलाई बांधकर अपनी रक्षा का वादा लेती है। तो वहीं भाई भी बहन की रक्षा का वादा करता है।

rakshabandhan 1

वैसे तो इस खास दिन पर सभी भाई बहन की कोशिश रहती है कि वो अपने भाई-बहन के साथ रहें और साथ में राखी का पर्व मनाएं। लेकिन अगर किसी कारणवश भाई-बहन साथ में ये पर्व नहीं मना पाए तो मैसेज के जरिए आप विश कर सकते हैं।

चंदन की डोरी, फूलों का हार
आया सावन का महीना और राखी का त्योहार
जिसमें झलकता है भाई-बहन का प्यार।।

तोड़े से भी न टूटे
ये ऐसा बंधन है
इस बंधन को सारी दुनिया
कहती रक्षा बंधन है।।

ये लम्हा कुछ खास है
बहन के हाथों में भाई का हाथ है
ओ बहना, तेरे लिए मेरे पास कुछ खास है
तेरे सुकून की खातिर
तेरा भाई हमेशा तेरे साथ है।।

ये रक्षा बंधन का पावन त्योहार
लाता है खुशियों की बहार
चारो तरफ हैं खुशियां छाई
भैया आपको राखी की ढेर सारी बधाई।।

जन्मों का ये बंधन है
स्नेह और विश्वास का
और भी गहरा हो जाता है ये रिश्ता
जब बंधता है धागा रक्षा बंधन के प्यार का।।

जन्मों का ये बंधन है
स्नेह और विश्वास का
और भी गहरा हो जाता है ये रिश्ता
जब बंधता है धागा रक्षा बंधन के प्यार का।।