newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mauni Amavasya 2021: मौनी अमावस्या आज, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Mauni Amavasya 2021: देशभर में आज मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya 2021) मनाई जा रही है। मान्यता है कि माघ महीने में जो अमावस्या पड़ती है वो मौनी अमावस्या होती है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में स्नान किया।

नई दिल्ली। देशभर में आज मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya 2021) मनाई जा रही है। मान्यता है कि माघ महीने में जो अमावस्या पड़ती है वो मौनी अमावस्या होती है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में स्नान किया। इस दिन मौन व्रत रखना भी शुभ माना गया है। कहा जाता है कि मुख से कटु शब्द न निकलने से मुनि पद की प्राप्ति होती है। पवित्र नदी में डुबकी लगाने से जीवन सफल हो जाता है।

mauni amavasya 2021

इसके अलावा देश भर में आज श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई, इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए नजर आई। प्रयागराज में फायर ब्रिगेड की 13 टीमें और 5000 से अधिक जवान तैनात हैं।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई। पुलिस ने बताया, “सबसे बड़ा स्नान मौनी अमावस्या आज शुरू हो गया। 12 बजे रात से ही बड़ी संख्या में लोग स्नान करके जा रहे हैं। मेले में फायर ब्रिगेड की 13 टीमें और 5000 से अधिक जवान तैनात हैं।”

वाराणसी में मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में स्नान किया। एक श्रद्धालु ने बताया, “आज हिंदुओं के लिए बड़ा पर्व है और स्नान है। आज के दिन मौन रहकर सभी स्नान करते हैं, मां गंगा जी सबको प्यार और सबको सद्बुद्धि दे।”

उत्तराखंड के हरिद्वार में मौनी अमावस्या के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने गंगा नदी में स्नान किया।

इस बार मौनी अमावस्या पर ‘महोदय योग’

मान्यता है कि माघ महीने में जो अमावस्या पड़ती है वो मौनी अमावस्या होती है लेकिन इस बार की अमावस्या कई मायनों में खास है। खास इसलिए क्योंकि इस बार मौनी अमावस्या पर होने वाली पूजा विशेष फलदायी होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि मौनी अमावस्या पर महोदय योग पड़ रहा है। महोदय योग उस योग को कहता हैं जिसमें श्रवण नक्षत्र में चंद्रमा हो और मकर राशि में छह ग्रहों की युति से महासंयोग बने। ऐसे में इस बात का भी खास विधान हमारे शास्त्रों में है कि इस योग के दौरान गंगा स्नान करने से शुभ फलों का प्राप्ति होती है। वहीं इस योग के दौरान मौनी अमावस्या पर अन्य पवित्र नदियों में स्नान करने से भी पुण्य का लाभ कई गुना बढ़ जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और पीपल के पेड़ की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है।