newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Panchak August 2023: पंचक हो गए शुरु, अब इन 5 दिनों में बिलकुल भी नहीं किए जाते ये काम

Panchak August 2023: हिंदू धर्म में पंचक काल (Panchak 2023) को लेकर कहा गया है कि पंचक (Panchak) के पांच दिनों में किसी तरह के शुभ काम नहीं किए जाते। आज 2 अगस्त 2023 से पंचक की शुरुआत हो रही है। ये पंचक काल 5 अगस्त (August) तक रहेगा। हालांकि यहां आपके लिए ध्यान देने वाली बात ये है कि इस बार पंचक काल बुधवार के दिन से शुरु हो रहा है और इसी कारण ये पंचक अशुभ नहीं होंगे।

नई दिल्ली। हिन्दू धर्म से जुड़े लोग ये बखूबी जानते हैं कि जब भी किसी नए काम की शुरुआत की जाती है तो शुभ-अशुभ दोनों का ख्याल रखा जाता है। शुभ मुहूर्त में किए गए काम सफल होते हैं ऐसे में शादी, पूजा-पाठ के लिए तो खास तौर पर शुभ समय निकाला जाता है। अशुभ मुहूर्त में किसी भी काम करने से बचा जाता है। हिंदू धर्म में पंचक काल (Panchak 2023) को लेकर कहा गया है कि पंचक (Panchak) के पांच दिनों में किसी तरह के शुभ काम नहीं किए जाते। आज 2 अगस्त 2023 से पंचक की शुरुआत हो रही है। ये पंचक काल 5 अगस्त (August) तक रहेगा। हालांकि यहां आपके लिए ध्यान देने वाली बात ये है कि इस बार पंचक काल बुधवार के दिन से शुरु हो रहा है और इसी कारण ये पंचक अशुभ नहीं होंगे।

Chor Panchak 2023

अगस्त 2023 में कब से कब तक रहेंगे पंचक

पंचक की शुरुआत 2 अगस्त 2023 की तारीख को रात 11:26 मिनट से हो रही है और ये 6 अगस्त को देर रात 1:43 मिनट पर खत्म होंगे।

Chor Panchak 2023

पंचक के दौरान बिलकुल न करें ये काम

  • पंचक के शुरु होने से इसके खत्म होने तक आपको लकड़ी की खरीदारी करने से बचना चाहिए। जिन लोगों का घर बन रहा है तो वो इस बात का ख्याल रखें कि पंचक के दौरान छत न डलवाएं। ऐसे घरों में कभी शांति नहीं रहती।
  • पंचक काल के दौरान दक्षिण दिशा की ओर यात्रा करना अच्छा नहीं माना जाता। ऐसे में जितना हो सके पंचक के दौरान इस दिशा की यात्रा करने से बचें।

Chor Panchak 2023

  • पंचक काल के दौरान पलंग, चारपाई खरीदने और बनवाने दोनों की मनाही होती है।
  • पंचक काल अशुभ माने जाते हैं और इन दौरान अगर किसी व्यक्ति का निधन हो जाए तो ये और भी अशुभ माना जाता है। पंचक के दौरान दाह संस्कार भी नहीं किया जाता। अगर बहुत जरूरी होता है तो कई नियमों का पालन कर इसे किया जाता है।

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए लेख की जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। NewsroomPost इस तरह की किसी जानकारी का दावा नहीं करता है।