newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vidur Niti: बहुत कम दिनों तक जिंदा रहते हैं ये लोग, क्या इनमें आप भी तो नहीं?

Vidur Niti: कम उम्र में ही ऐसे लोगों की मौत हो जाती है। महाभारत का युद्ध शुरू होने से पहले महात्मा विदुर ( Vidur ) ने धृतराष्ट्र को ये भी बताया था कि ये युद्ध काफी प्रलयंकारी यानी की भयंकर होगा जिसका परिणाम राजवंश के लिए भी अच्छा नहीं होगा। तो चलिए आपको बताते हैं कौन से हैं वो लोग जिनकी उम्र बहुत कम होती है।

नई दिल्ली। भगवान कृष्ण को प्रिय महात्मा विदुर जी महाराज धृतराष्ट्र के सलाहकार थे। महात्मा विदुर ने धृतराष्ट्र को इंसान के अवगुणों के बारे में बात करते हुए ऐसे लोगों के बारे में बताया था जिनका जीवन काफी कम समय का होता है। कम उम्र में ही ऐसे लोगों की मौत हो जाती है। महाभारत का युद्ध शुरू होने से पहले महात्मा विदुर ( Vidur ) ने धृतराष्ट्र को ये भी बताया था कि ये युद्ध काफी प्रलयंकारी यानी की भयंकर होगा जिसका परिणाम राजवंश के लिए भी अच्छा नहीं होगा। तो चलिए आपको बताते हैं कौन से हैं वो लोग जिनकी उम्र बहुत कम होती है।

Vidur Niti...

अल्पायु के होते हैं ये लोग

लालची और स्वार्थी व्यक्ति- विदुर नीति (Vidur Niti) की मानें तो लालच और स्वार्थ हर इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। जो भी लोग लालच करते हैं उसका जीवन बहुत जल्दी नष्ट हो जाता है। लालच मनुष्य को एक तरह से अंधा बना देती है। ऐसे लोग हर पल दूसरों के धन-वैभव को देखकर जलते रहते हैं जिसके कारण उनकी उम्र कम हो जाती है।

Vidur Niti..

क्रोधी व्यक्ति- गुस्सा भी इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। क्रोध आने पर इंसान सही-गलत में फर्क नहीं कर पाता। विदुर जी (Vidur Niti) कहते हैं कि इंसान को हमेशा ही गुस्से से बचकर रहना चाहिए। क्रोध में इंसान अपना ही नुकसान कर बैठता है। इससे भी उनकी आयु कम हो जाती है।