newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Venus retrograde 2021: शुक्र देव की आज से उल्टी चाल, जानें आपके लिए शुभ या अशुभ

Venus retrograde 2021: शुक्र ग्रह शुभता के ग्रह माने जाते हैं ऐसे में जब भी उनकी शुभ टृष्टि किसी पर पड़ती है तो उन राशियों के जातकों को धन, वैभव, ऐश्वर्य और समस्त सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं, अगर शुक्र देव किसी पर अगर व्रक दृष्टि डालते हैं तो व्यक्ति को गुप्त रोग, जीवन में प्रेम और सुख सुविधाओं से वंचित रहना पड़ सकता है।

नई दिल्ली। वैदित ज्योतिष में शुक्र ग्रह को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। जब भी कभी शुक्र देव किसी भी राशि में अपनी उल्टी चाल चलना शुरू करते हैं तो इसके प्रभाव से कुछ राशियों में शुभ प्रभाव देखने को मिलते हैं। शुक्र ग्रह शुभता के ग्रह माने जाते हैं ऐसे में जब भी उनकी शुभ टृष्टि किसी पर पड़ती है तो उन राशियों के जातकों को धन, वैभव, ऐश्वर्य और समस्त सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं, अगर शुक्र देव किसी पर अगर व्रक दृष्टि डालते हैं तो व्यक्ति को गुप्त रोग, जीवन में प्रेम और सुख सुविधाओं से वंचित रहना पड़ सकता है। आज 19 दिसंबर से शुक्र की मकर राशि में उल्टी चाल शुरू कर रहे है जिससे कुछ राशियों के लिए अच्छा समय आ रहा है तो वहीं कुछ के लिए मुश्किलें आ रही हैं। शुक्र ग्रह आज 19 दिसंबर को शनि की राशि मकर में वक्री हो रहे हैं। शुक्र शाम 4 बजकर 32 मिनट पर अपनी मार्गी अवस्था से वक्री अवस्था में आ जाएंगे। जो कि 29 जनवरी 2022 दोपहर 2 बजे तक रहेगी और बाद में मार्गी मार्गी हो जाएंगे। तो चलिए आपको बतातें हैं किन राशियों के लिए शुभ और अशुभ है शुक्र देव की उल्टी चाल

astro

इन राशियों के लिए शुभ रहेगी शुक्र की चाल

आज से शुरू हो रही शुक्र की उल्टी चाल कई राशियों के लिए शुभ समय लाई है। इन राशियों में मेष, वृषभ, कन्या, तुला, धनु, मकर और मीन राशि शामिल है। इन राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ रहने वाला है। शुक्र की ये उल्टी चाल धनु के लिए काफी शुभ रहेगी। इससे उनके बैंक बैलेंस में वृद्धि के साथ ही उधार दिए गए पैसों की भी वापसी हो सकती है। वहीं मीन राशि के लिए तो ये सोने पर सुहागा रहेगा।

इन राशियों के लिए रहेगा अशुभ

मकर राशि में शुक्र की उल्टी चाल 5 राशि के लोगों के लिए थोड़ा उथल-पुथल का समय लाएगी। कर्क राशि वालों के लिए शुक्र की वक्री चाल अप्रत्याशित रहेगी। वहीं, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए भी शुक्र की वक्री चाल शुभ नहीं रहेगी। कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र की वक्री चाल अप्रत्याशित रहेगी. सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों के लिए भी शुक्र की वक्री चाल शुभ नहीं मानी जा रही है।