newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Lucky Girl for Marriage: पति की किस्‍मत चमका देती हैं ऐसी लड़कियां!, देखते ही कर लें शादी

Lucky Girl for Marriage: ऐसी महिला खुद तो सारे सुख पाती है ही साथ ही पति और उसके परिवार को भी सौभाग्यशाली बना देती है। तो चलिए आपको बताते हैं कौन सी हैं ये लड़कियां (Lucky signs on female body) जिन्हें देखते ही आपको शादी कर लेनी चाहिए…

नई दिल्ली। हर कोई यही चाहता है कि उन्हें ऐसा जीवनसाथी मिले जो उनके घर परिवार को अच्छे से संभाल सके। पार्टनर ऐसा हो जो घर परिवार वालों की इज्जत करें उनका सम्मान करें। हर अच्छी-बुरी स्थिति में वो साथ निभाए। आप अगर लड़के हैं तो यही चाहेंगे कि आपकी जो धर्म पत्नी आए वो आपके जीवन को सवार दे। आपकी जिंदगी में चार-चांद लगाए लेकिन कई बार लाइफ पार्टनर गलत चुन लेने से जिंदगी बिगड़ जाती है। रोज लड़ाई-झगड़े झेलने पड़ते हैं।

Lucky Girl for Marriage.

ज्योतिष शास्त्र और सामुद्रिक शास्त्र में कई ऐसी लड़कियों के बारे में बताया गया है जो कि अपने पति के लिए सौभाग्य लाती है। ये लड़कियां जिसकी भी जिंदगी में आती है उनकी जिंदगी सुधर जाती है। ऐसी महिला खुद तो सारे सुख पाती है ही साथ ही पति और उसके परिवार को भी सौभाग्यशाली बना देती है। तो चलिए आपको बताते हैं कौन सी हैं ये लड़कियां (Lucky signs on female body) जिन्हें देखते ही आपको शादी कर लेनी चाहिए…

Lucky Girl for Marriage.

ये हैं सौभाग्शाली स्त्रियों की पहचान

जिन महिलाओं की गर्दन 4 उंगली जितनी लंबी होती है और गर्दन पर तीन रेखाएं गोलाई में नजर आती है तो ऐसी स्त्रियां काफी सौभाग्यशाली होती है। इन महिलाओं के पास जीवन भर सोना-चांदी होता है। इनके पास धन दौलत, ऐश्वर्य खूब होता है।

जिन महिलाओं के गले पर तीन रेखाएं साफ नजर आए तो उन्हें देखते ही शादी कर लें। गोल, सुंदर गले वाली महिलाओं भी पति और ससुराल वालों के लिए सौभाग्यशाली मानी जाती है। इन महिलाओं के घर में आने से परिवार पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है।

जिन महीलाओं के गाल गोल और थोड़े पीले हों तो वो भी शुभ मानी जाती है। पिचके और पतले गालों वाली लड़कियों को शादी के लिए अच्छा नहीं माना जाता।

जिन महिलाओं के दांत सुंदर चमकीले और सफेद होते हैं तो ये महिलाएं शादी के लिए शुभ होती है। जिन महिलाओं के दांत थोड़े से बाहर की तरफ होते हैं वो भी सौभाग्यशाली मानी जाती है।

अगर किसी महिला के पैर चिकने, मुलायम और थोड़े लाल होते हैं तो ऐसी महिलाओं को साक्षात मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। जिन घरों में भी ऐसी महिलाएं आती है वहां हमेशा धन-दौलत बनी रहती है।