newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Raksha Bandhan 2021: अगर राखी के दिन गरीबी और संकट दूर करने के लिए करेंगे ये उपाय तो आर्थिक संकट होगा समाप्त

Raksha Bandhan 2021: सावन महीने की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला ये त्योहार कई मायनों में खास है। वैसे तो साल की सभी पूर्णिमा और अमावस्‍या अहम होती हैं लेकिन सावन महीने की पूर्णिमा का महत्‍व कुछ ज्‍यादा ही है। लिहाजा इस दिन अगर गरीबी और संकट दूर करने के लिए कुछ उपाय किए जाएं तो घर का आर्थिक संकट समाप्त होगा।

नई दिल्ली। इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 22 अगस्त, रविवार को मनाया जाएगा। ये त्योहार भाई-बहन के प्यार के लिए समर्पित है। इस दिन अगर विधिवत अपने भाई को राखी बांधेंगी तो ये आपके लिए और आपके भाई के लिए शुभ होगा। बता दें कि हिन्दू पंचांग के अनुसार, राखी का ये त्योहार हर साल श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। हिन्दू धर्म में इस त्योहार का खास महत्व है। इस दिन बहने अपने भाई के हाथों में कलाई बांधकर अपनी रक्षा का वादा लेती है। तो वहीं भाई भी बहन की रक्षा का वादा करता है।

सावन महीने की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला ये त्योहार कई मायनों में खास है। वैसे तो साल की सभी पूर्णिमा और अमावस्‍या अहम होती हैं लेकिन सावन महीने की पूर्णिमा का महत्‍व कुछ ज्‍यादा ही है। लिहाजा इस दिन अगर गरीबी और संकट दूर करने के लिए कुछ उपाय किए जाएं तो घर का आर्थिक संकट समाप्त होगा।

सुख-समृद्धि के लिए उपाय

सुख-समृद्धि के लिए भगवान शिव और चंद्र देव की पूजा करें क्योंकि पूर्णिमा के देवता चंद्रमा हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे घर में सुख-समृद्धि आएगी।

आर्थिक समस्या के लिए उपाय

आर्थिक समस्या को दूर करने के लिए बहन भाई के हाथों में गुलाबी रंग के कपड़े में अक्षत, सुपारी और 1 रुपये का सिक्का लें, फिर कपड़े को अपने घर की तिजोरी में रख लें। ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां जल्दी दूर हो जाएंगी।

नजरदोष के लिए उपाय

राखी के दिन बहने अपने भाई को नजरदोष से बचाने के लिए फिटकरी का इस्तेमाल करें और सात बार अपने भाई के ऊपर से उतारें। फिर इस फिटकरी को चूल्हे में जला दें। ऐसा करने से नजर दोष दूर हो जाता है।

संकट दूर करने के लिए उपाय

राखी के दिन देवताओं को भी राखी बांधी जाती है। ऐसा करने से सभी परेशानियां दूर हो जाती है। इस दिन सबसे पहले गणेश जी को राखी बांधनी चाहिए। ऐसा करने से भाई-बहन के बीच सभी मन मुटाव दूर हो जाते हैं।