newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chandra Grahan 2022: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज, जानिए क्या है आपके शहर में चंद्र ग्रहण का समय

Chandra Grahan 2022: देश के पूर्वी उत्तर राज्यों में  पूर्ण ग्रहण दिखाई देगा, जबकि बाकी हिस्सों में आंशिक चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा। सूतक काल चंद्रग्रहण के शुरू होने के 9 घंटे पहले लगेगा। हम आपको बता दें कि साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भी दीवाली के अगले दिन ही लगा था।

नई दिल्ली। अगर सूर्य ग्रहण की बात करें तो दीपावली के दिन इस बार सूर्य ग्रहण लगा था वहीं अब अगले महीने यानी नवंबर में चंद्र ग्रहण लग रहा है। इस बार चंद्र ग्रहण की तारीख 08 नवंबर 2022 को है। भारत में चंद्रग्रहण लगने के कारण सूतक काल शुरू हो जाएगा। भारत देश में सबसे पहले अरूणाचल प्रदेश में पूरा चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। देश के पूर्वी उत्तर राज्यों में  पूर्ण ग्रहण दिखाई देगा, जबकि बाकी हिस्सों में आंशिक चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा। सूतक काल चंद्रग्रहण के शुरू होने के 9 घंटे पहले लगेगा। हम आपको बता दें कि साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भी दीवाली के अगले दिन ही लगा था। चलिए हम आपको बताते है कि चंद्र ग्रहण भारत के किन-किन हिस्सो में कब पड़ेगा।

क्यों लगता है ग्रहण

ऐसा कहा जाता है कि एक बार जब सभी देवताओं को अमृत बांटा जा रहा था तब उसी लाइन में राहु भी खड़ा था। तब सूर्य और चंद्रमा ने राहु को देख लिया था और भगवान विष्णु को जाकर कह दिया, जिसके बाद भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन से राहु का धड़ अलग कर दिया। हालांकि, राहु ने अमृत पी रखा था जिसकी वजह से उसकी मृत्यु नहीं हुई बस उपर वाला भाग शरीर से अलग हो गया। जिसके कारण उपर वाला भाग राहु और नीचे वाला भाग केतू के नाम से जाने जाते है , राहु सूर्य और चंद्रमा को अपना दुश्मन मानता है और पूर्णिमा के दिन ग्रास लेते है। इसलिए दोनों पर इसी कारण से ग्रहण लगता है।

आपके शहर में चंद्र ग्रहण का समय-

दिल्ली 5.28 –  अमृतसर 5.32
नोएडा 5.30 –  भोपाल 5.36
लखनऊ 5.16 –  जयपुर 5.37
लुधियाना 5.34 –  मुंबई 6.01
कोलकत्ता 4.52 –  रायपुर 5.21
पटना 5.00 –  इंदौर 5.43
देहरादून 5.22 –  उदयपुर 5.49
गांधीनगर 5.55 –  शिमला 5.20