newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Today Horoscope 7 January 2022: वृषभ राशि के जातकों को मिलेगा रूका हुआ पैसा, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा दिन

Today Horoscope: मकर राशि के जातक आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतने की जरूरत है। धैर्य रखें तभी आपके रिश्ते मजबूत होंगे। कुछ कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आमदनी बढ़ाने के लिए नई प्लान आपके दिमाग में आ सकते हैं। छात्रों के लिए दिन उत्तम रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि के जातक आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके अच्छे व्यवहार से आपके आसपास के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। समाज में आपको उचित आदर और सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी दोस्त की सहायता से आपके निजी काम पूरे हो सकते हैं।

वृष राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में आपका कहीं रुका हुआ पैसा आज आपको मिल सकता है। जीवन साथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। ऑफिस में सहयोगियों के साथ कुछ नया काम सीख सकते हैं। बच्चों की जरूरतों का ख्याल रखें।

astro

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक आपका आज का दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। थोड़ी सी मेहनत करने पर आपको मुनाफा उसका दोगुना मिलेगा। आज अपने पार्टनर के साथ कहीं डिनर पर अच्छे रेस्टोरेंट में जा सकते हैं। करियर से जुड़ा कोई अच्छा मौका मिलेगा। समाज में आपके मान और सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। परिवार के साथ कहीं धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। आपको आज अपने काम में नयापन देखने को मिलेगा। कोई अच्छी खबर आज आपको मिल सकती है। मेहनत का नतीजा भी आपको जल्दी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप का प्रभाव बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज ऑफिस में कोई नया काम मिल सकता है जिसे पूरा करने में आप सफल भी रहेंगे। परिवार से जुड़े किसी काम में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। पैसों के मामले में आज आपको सावधान रहने की जरूरत है।

concept-astrology-aries-universe-

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। आज आप खुद को एनर्जी से भरा हुआ महसूस करेंगे। परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है जो आपके बिजनेस में आपको फायदा करवाएगा। काम के सिलसिले में की गई यात्रा से आपको फायदा होगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। बिजनेस के मामले में कुछ लोगों की आपको सहायता मिलेगी। आपसी समझ और प्यार से अपने दंपत्ति रिश्तो को आप बेहतर बनाएंगे। आज आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सभी आपके काम की तारीफ भी करेंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन बेहतर रहेगा। तरक्की के लिए नए रास्ते मिलेंगे। अगर आपको कोई खास काम खत्म करना है तो उसके लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव लाने होंगे।स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। कहीं निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं तो सबसे पहले उसकी अच्छे से जांच कर लें।

धनु राशि

धनु राशि के राशि के जातकों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। कंस्ट्रक्शन से जुड़े लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। राशि के छात्रों को मेहनत करने पर सफलता जरूर हासिल होगी। ऑफिस में बहुत सारे काम अपने हाथ में लेने से अच्छा है किसी एक काम को अच्छे से करें। खुद पर ज्यादा आत्मविश्वास आपके लिए ही नुकसानदायक होगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातक आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतने की जरूरत है। धैर्य रखें तभी आपके रिश्ते मजबूत होंगे। कुछ कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आमदनी बढ़ाने के लिए नई प्लान आपके दिमाग में आ सकते हैं। छात्रों के लिए दिन उत्तम रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन शानदार होने वाला है। आज आपका कोई दोस्त आपके घर पर आपसे मिलने आ सकता है। दोस्त के साथ आप पकवानों का आनंद भी उठाएंगे। अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। आज कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है जिससे आपके बिजनेस में आपको फायदा होगा। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों से आज आपको छुटकारा मिलेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे। कुछ अच्छे लोगों से मुलाकात आपके दिन को बेहतर बनाएगी। मूड अच्छा रहेगा। आज आप खुद में नए आत्मविश्वास को महसूस करेंगे।