newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Dhanteras 2021: धनतेरस पर जरूर खरीदें ये 3 चीजें, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, खत्म होगी पैसों से जुड़ी हर परेशानी

Dhanteras 2021: आज हम बताएंगे कुछ ऐसी चीजों के बारें में जिन्हें अगर आप अपने घर लाते हैं तो आपके घर में लक्ष्मी जी का वास तो होता ही है साथ ही आपको कभी भी पैसों से जुड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। तो चलिए आपको बताते हैं कौन सी है वो चीजें…

नई दिल्ली। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस साल धनतेरस का त्योहार 2 नवंबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। धनतेरस के त्योहार में खरीदारी की परंपरा है। इस दिन की गई खरीदारी से घर में लक्ष्मी आती है। ऐसे में लोग अपनी जरूरत और हैसियत के मुतिबाक चीजों की खरीदारी करते हैं। कुछ लोग सोने-चांदी से जुड़ी चीजों की खरीदारी करते हैं तो वहीं जो लोग इन चीजों को नहीं खरीद पाते वो अपनी सहूलियत देखते हुए स्टील, पीतल या तांबे आदि से बनी चीजों की खरीदारी करते हैं। आज हम बताएंगे कुछ ऐसी चीजों के बारें में जिन्हें अगर आप अपने घर लाते हैं तो आपके घर में लक्ष्मी जी का वास तो होता ही है साथ ही आपको कभी भी पैसों से जुड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। तो चलिए आपको बताते हैं कौन सी है वो चीजें…

People buying utensils on the eve of Dhanteras festival

खरीद लें छोटी चम्मच- वैसे तो धनतेरस के दिन सोने-चांदी से जुड़ी चीजें खरीदना शुभ माना जाता है लेकिन अगर आप इन चीजों को नहीं खरीद सकते तो आप इस दिन एक स्टील का चम्मच जरूर ले लें। बाद में इसे अपने घर की तिजोरी में रख दें। इससे आपके घर में मां लक्ष्मी की तो कृपा बनी रहती है ही साथ ही आपके धन में वृद्धि होगी।

धनिया का बीज- बहुत कम लोग ही ये जानते होंगे कि धनतेरस के दिन धनिया के बीज खरीदना शुभ माना जाता है। इसे धन का प्रतीक माना जाता है। लक्ष्मी पूजा के समय इन बीजों को मां को अर्पित करना चाहिए साथ ही कुछ बीजों को किसी मिट्टी के बर्तन में या फिर घर के पीछे वाले हिस्से में बो देना चाहिए। बाकी बचे हुए धनिया के बीज को अपनी तिजोरी में रख दें।

सोलह श्रृंगार का सामान- धनतेरस के दिन किसी विवाहिता को ‘सोलह श्रृंगार’ का एक सेट या फिर सिंदूर के साथ एक लाल साड़ी उपहार के तौर पर देनी चाहिए। इसे शुभ माना जाता है। कहते हैं ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। अगर कोई विवाहित महिला न हो तो आप किसी अविवाहित महिला को भी ये चीजें दे सकते हैं। उनका आशीर्वाद लेना न भूलें।

भूलकर भी न खरीदें ये चीजें

अगर आप धनतेरस पर कुछ खरीदारी नहीं कर पा रहें हैं तो कोई बात नहीं, लेकिन हां इस दौरान ध्यान दें कि आपको गलती से भी इस दिन एल्युमिनियम या कांच से बनी कोई भी चीज नहीं खरीदनी है। इसे शुभ नहीं माना जाता, ये राहु से जुड़ा होता है। ऐसा माना जाता है इस चीजों को घर लाने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है और आपके घर से चली जाती है।