newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Dhanteras 2021: धनतेरस से पहले करें घर के इन हिस्सों की सफाई, होगी लक्ष्मी-कुबेर की कृपा

Dhanteras 2021: इस दौरान घर की साफ-सफाई का काफी ध्यान रखा जाता है। कहा जाता है कि इस त्योहार में अगर घर के कोनो की अच्छे से सफाई हो तो पूरे साल माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की कृपा बनी रहती है।

नई दिल्ली। दिवाली से पहले धनतेरस (Dhanteras 2021) का त्योहार मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार 2 नवंबर को पड़ रहा है। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष तिथि को त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। इस दिन भगवान धनवन्तरी (Dhanvantri) की पूजा की जाती है। इस दौरान घर की साफ सफाई का काफी ध्यान रखा जाता है। कहा जाता है कि इस त्योहार में अगर घर के कोनो की अच्छे से सफाई हो तो पूरे साल माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की कृपा बनी रहती है।

dhanteras

ऐसे में ये आप सभी को जरूर जानना चाहिए कि घर के कौन-से कोने की सफाई से लक्ष्मी-कुबेर की कृपा बनी रहेगी। जिससे आपकी किस्मत चमक सकती है।

घर की ये चार दिशाएं करें साफ

दिवाली की सफाई तो सभी ने की होगी लेकिन क्या आप जानते है कि धनतेरस की सुबह अगर आप घर की चार दिशाओ को साफ करेंगे तो कितना लाभ होगा। इस दिन घर के नॉर्थ-ईस्ट ज़ोन यानी ईशान कोण, ईस्ट ज़ोन यानी पूर्व दिशा, नॉर्थ ज़ोन यानी उत्तर दिशा की सफाई करनी चाहिए।

सफाई के बाद करें ये काम 

घर की सफाई होने के बाद घर के बीचोबीच सफाई कर गंगाजल का छिड़काव करें। एक बर्तन में गंगा जल लें और उसे अपने घर के उत्तर में छिड़कें और साथ ही साथ गंगा जल की कुछ बूंदें अपने घर की तिजोरी पर छिड़कें। ऐसा करने से घर में कुबेर जी का आगमन होगा।

ऐसे करें झाड़ू का इस्तेमाल

घर की साफाई के बाद हमेशा झाड़ू छुपाकर रखनी चाहिए। इसे ऐसी जगह रखें जहां इसे कोई देख न सके। खड़ी और उजागर झाड़ू संपत्ति के विनाश का प्रतीक मानी गई है।