newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Surya Grahan 2022: इसी हफ्ते लग रहा साल का पहला सूर्यग्रहण, शनि अमावस्या पर बन रहे ये खास योग

Surya Grahan 2022: स साल का पूर्ण चंद्र ग्रहण 16 मई को लगेगा, वहीं साल का अगला आंशिक सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा। चंद्रग्रहण की बात करें तो ये 8 नवंबर को लगेगा, जो कि आंशिक होगा।

नई दिल्ली। इसी हफ्ते इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। ये सूर्यग्रहण 30 अप्रैल को लगेगा। वैज्ञानिक रूप से देखा जाए तो जब अपनी धुरी पर घूमते हुए चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है तो कुछ देर के लिए सूर्य की रोशनी पृथ्वी पर पहुंचने से बाधित हो जाती है। अंतरिक्ष में होने वाले इसी परिवर्तन को ‘सूर्य ग्रहण’ कहा जाता है। सूर्य ग्रहण की खास बात ये है कि ये हमेशा अमावस्या पर ही लगता है। भारत में ये सूर्यग्रहण 30 अप्रैल को रात 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर सुबह 4 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। इसे आंशिक सूर्यग्रहण माना जा रहा है, लेकिन क्योंकि ये सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इस पर सूतक काल के नियम भी लागू नहीं होंगे। साल 2022 का ये पहला सूर्य ग्रहण केवल दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में ही देखने को मिलेगा।

खगोलशास्त्रियों के मुताबिक, इस साल का पूर्ण चंद्र ग्रहण 16 मई को लगेगा, वहीं साल का अगला आंशिक सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा। चंद्रग्रहण की बात करें तो ये 8 नवंबर को लगेगा, जो कि आंशिक होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस सूर्य ग्रहण पर मेष राशि में सूर्य, चंद्रमा और राहु की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है, जिसे बेहद दुर्लभ बताया जा रहा है। सूर्यग्रहण अमावस्या को होता है, तो अमावस्या के दिन शनिवार होने की वजह से ये ‘शनिचरी अमावस्या’ भी है।

शनि अमावस्या के दिन यानी 30 अप्रैल की सुबह ‘प्रीति योग’ लग रहा है। इसके अलावा, अश्विनी नक्षत्र भी रात 8:13 बजे तक है। इस योग नक्षत्र को मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। इसलिए शनि अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने और दान देने से पुण्य की प्राप्ति होती है।