newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vastu Tips: क्या है धर्म और स्वास्थ्य में संबंध?, जानें कैसे मंदिर में रखा शंख सुधार सकता है बीमार शख्स की तबीयत

Vastu Tips: हिंदू धर्म में धर्म और स्वास्थ्य को भी एक तराजू में तोला गया है और कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें मानसिक और शारीरिक परेशानियों को दूर करने के लिए मंदिर में रखा जाता है। उन्हीं में से एक है शंख, जोकि भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में वास्तु, नकारात्मक ऊर्जा और पूजा-पाठ के तरीके को बहुत गंभीरता से लिया गया है। हिंदू धर्म में धर्म और स्वास्थ्य को भी एक तराजू में तोला गया है और कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें मानसिक और शारीरिक परेशानियों को दूर करने के लिए मंदिर में रखा जाता है। उन्हीं में से एक है शंख, जोकि भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है और हमारे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है…। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे, भला शंख कैसे स्वास्थ्य के लिए अच्छा है? तो चलिए हम आपको आज शंख बजाने से होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं।

1.हिंदू धर्म में सुबह-शाम पूजा के समय शंख बजाने का नियम है। माना जाता है कि शंख बजाने से सांस लेने की क्षमता में सुधार होता है और गले में मौजूद ग्रंथियों को आराम मिलता है।  थायराइड ग्रंथियों को अच्छे से काम करने में शंख मदद करता है।

2. माना जाता है कि जिन्हें साफ बोलने में तकलीफ होती है या शब्दों का उच्चारण ठीक से नहीं कर पाते हैं, उनके लिए भी शंख लाभ दे सकता हैं। ये ऐसे विकारों को ठीक करता है, जो बोलने में कठिनाई करते हैं।

3. शंख आपके चेहरे का ग्लो बढ़ाने में भी मदद करता है। जब आप शंख बजाने के लिए  मुंह में सांस भरते हैं तो चेहरे की मांसपेशियों में खिंचाव होता है। इससे चेहरे की ब्लड सर्कुलेशन ठीक होती है और चेहरे पर निखार आता है।

4. अगर आप तनाव का शिकार हैं तो शंख बजाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। शंख बजाने से शरीर के साथ-साथ दिमाग में भी सांस का संचार अच्छे से होता है और ऑक्सीजन को हर जगह पहुंचने में मदद मिलती है।

5. घर में नकारात्मक ऊर्जा के संचार से भी बीमारियां खींची चली आती हैं। नेगेटिव ऊर्जा को खत्म करने में शंख की ध्वनि बेहद कारगर साबित होती है।