newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vastu Tips: क्या आप जानते हैं आपका बाथरूम कर सकता है आपको बीमार?, अपनाएं ये वास्तु टिप्स दूर होंगी सारी समस्याएं

Vastu Tips: वास्तुशास्त्र के नियमों का पालन करके घर के प्रत्येक स्थान पर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह किया जा सकता है। बाथरूम में नकारत्मक ऊर्जा की उपस्थिति से आर्थिक तंगी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पनप सकती हैं।

नई दिल्ली। मिडिल क्लास के लिए घर खरीदना आसान नहीं होता। कई सालों तक अपनी ख्वाहिशों की तिलांजलि देकर लोग घर खरीदते हैं। उसके लिए पाई-पाई जोड़नी पड़ती है। ऐसे में अगर घर आपको न फले और उससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार भी हो, तो ये बहुत ही खराब अनुभव होगा। इसलिए घर खरीदते या उसका निर्माण करते समय वास्तु का ध्यान रखना चाहिए। न केवल घर के कमरों बल्कि बालकनी और घर के बाथरूम के वास्तु का भी ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि बाथरूम घर का एक ऐसा स्थान है जहां व्यक्ति साफ सुथरा होने के लिए जाता है। बाथरूम में व्यक्ति अपना मैल और गंदगी साफ करता है इसलिए बाथरूम में नकारात्मक ऊर्जा के इकट्ठे होने के आसार ज्यादा होते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से साफ-सुथरा बाथरूम कितना जरूरी है, ये बात तो सब जानते हैं, लेकिन वास्तु के हिसाब से भी इसका कितना महत्व है, ये बात बहुत कम लोग जानते हैं। इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि घर में बाथरूम को लेकर वास्तु नियमों का पालन हो रहा है या नहीं, ताकि नकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को रोका जा सके। कहा जाता है कि वास्तुशास्त्र के नियमों का पालन करके घर के प्रत्येक स्थान पर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह किया जा सकता है। बाथरूम में नकारात्मक ऊर्जा की उपस्थिति से आर्थिक तंगी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पनप सकती हैं। तो आइए जानते हैं बाथरूम से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स जो घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने में सहायक हैं…

वास्तु टिप्स

1.ध्यान रखें कि बाथरूम घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में स्थित हो। अगर आपका बाथरूम दक्षिण-पश्चिम दिशा में स्थित है तो दक्षिण-पश्चिम दीवार के बाहरी भाग पर एक वास्तु पिरामिड रखें।

2.बाथरूम के दरवाजे हमेशा लकड़ी के होने चाहिए। बाथरूम में लोहे या स्टील के दरवाजे नकारात्मकता को बढ़ावा देते हैं। कहा जाता है कि इससे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

3.बाथरूम के लिए भूरे, बेज, क्रीम और मिट्टी के रंग सबसे अच्छे रंग माने गए हैं। वहीं काला और नीला रंग प्रतिकूल माना जाता है।

4.बाथरूम में वेंटिलेशन होना बहुत जरूरी है। इग्जॉस्ट फैन पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा की ओर लगाना चाहिए।

5.वॉशबेसिन और शॉवर पूर्व, उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा की ओर लगाना चाहिए। इसके अलावा बाथरूम में ड्रेनेज और पानी के निकास की दिशा एक ही रखनी चाहिए।

6.कमरे से अटैच्ड बाथरूम को हमेशा अपने बेडरूम के पश्चिम या उत्तर में बनवाना चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि बिस्तर सीधे बाथरूम की ओर नहीं होना चाहिए।

7.घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा को फैलने से रोकने के लिए बाथरूम के दरवाजे हर समय बंद रखने चाहिए।

8.एक बाउल में नमक भरकर बाथरूम के किसी कोने में रखना चाहिए। ये सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित करने में काफी प्रभावी है।