newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vivah Panchami 2020: विवाह पंचमी आज, जानें राम विवाह महोत्सव का मुहूर्त

आज विवाह पंचमी (Vivah Panchami 2020) है। इस माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को भगवान राम (Lord Rama) और माता सीता (Mother Sita) का विवाह मनाया है। ऐसा कहा जाता है कि इस माह में इनका विवाह हुआ था। इसलिए हर साल इस माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को राम विवाह महोत्सव मनाया जाता है।

नई दिल्ली। आज विवाह पंचमी (Vivah Panchami 2020) है। मार्गशीर्ष माह (Margashirsha month) 1 दिसंबर से शुरु हो गया है। इस माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को भगवान राम (Lord Rama) और माता सीता (Mother Sita) का विवाह मनाया है। ऐसा कहा जाता है कि इस माह में इनका विवाह हुआ था। इसलिए हर साल इस माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को राम विवाह महोत्सव मनाया जाता है। इसे विवाह पंचमी (Vivah Panchami) के नाम से भी जाना जाता है।

Lord Rama

इस साल विवाह पंचमी 19 दिसंबर, शानिवार यानी आज पड़ रही है। इन काफी हर्षोल्लास के साथ राम विवाह महोत्सव को मनाया जाता है। इन दिन व्रत किया जाता है। साथ ही राम बारात भी निकाली जाती है। हिंदू धर्म में काफी मान्यता के साथ ये महोत्सव मनाया जाता है।

विवाह पंचमी मुहूर्त

इस साल मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 18 दिसंबर दोपहर 2 बजकर 22 मिनट से शुरू हो रही है जो अगले दिन 19 दिसंबर दोपहर 2 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। यानी इस साल राम विवाह महोत्सव 19 दिसंबर को मनाया जाएगा।

राम विवाह महोत्सव

राम विवाह महोत्सव के दिन अयोध्या, जनकपुर समेत देश के कई हिस्सों में राम विवाह का उत्सव मनाया जाता है। राम जी की बारात भी निकाली जाएगी। विवाह पंचमी के दिन जनकपुर, अयोध्या समेत देश के कई हिस्सों में राम विवाह का उत्सव मनाया जाता है। राम जी की बारात नगर में निकाली जाती है। इतना ही नहीं मंदिरों में राम और सीता का विवाह होता है। कई स्थानों पर विवाह पंचमी के दिन राम विवाह का नाटक मंचन भी होता है। साथ ही मंदिरों और घर में महिलाएं कथा-कीर्तन भी करती हैं।