newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sakat Chauth 2023: सकट चौथ के दिन इन 3 राशि वालों पर बरसेगी गणपति की कृपा, जबरदस्त होगा मुनाफा

Sakat Chauth 2023: इस व्यक्ति के जीवन में आ रही सारी परेशानियां खत्म हो जाती है और वो सफलता की डगर पर निकल पड़ता है। इस साल 2023 में माघ महीने की सकट चौथ (Sakat Chauth 2023) आज 10 जनवरी 2023 को मनाई जा रही है। कुछ खास राशि वाले भी हैं जिन पर अगर आज गणपति बप्पा की खास कृपा रहने वाली हैं तो कौन से हैं ये राशि वाले आइए जानते हैं…

नई दिल्ली। माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सकट चौथ (Sakat Chauth 2023 Dates) की पूजा की जाती है। इस दिन व्रत भी रखने की परंपरा है। सकट चौथ को तिल चतुर्थी, माघी चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान चंद्र देव और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। ये तो सभी जानते हैं कि गणेश जी विघ्नहर्ता है ऐसे में जिनपर भी ये अपनी कृपा कर देते हैं वो उसका जीवन सफल हो जाता है। इस व्यक्ति के जीवन में आ रही सारी परेशानियां खत्म हो जाती है और वो सफलता की डगर पर निकल पड़ता है। इस साल 2023 में माघ महीने की सकट चौथ (Sakat Chauth 2023) आज 10 जनवरी 2023 को मनाई जा रही है। कुछ खास राशि वाले भी हैं जिन पर अगर आज गणपति बप्पा की खास कृपा रहने वाली हैं तो कौन से हैं ये राशि वाले आइए जानते हैं…

सकट चौथ पर बन रहा है ये खास योग

आज 10 जनवरी 2023 को सकट चौथ पर सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है जो कि इस दिन की महत्ता को और भी बढ़ा रहा है। ये योग सुबह 07 बजकर 15 मिनट से सुबह 09 बजकर 01 मिनट तक रहेगा।

Sakat Chauth 2023 Upay: गणेश जी की कृपा पाने के लिए सकट चौथ पर करें ये उपाय, पूरी होगी हर मनोकामना

ये हैं वो 3 लकी राशि वाले

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए आज सकट चौथ का दिन काफी खास रहेगा। आप जो भी काम करने जाएंगे उसमें आपको सफलता ही हाथ लगेगी। बुद्धि के दम पर भी जो काम आप करेंगे वो सफल रहेंगे। आज के दिन आपको गणेश पूजा करने से खास कृपा भी मिलेगी।

Sakat Chauth 2023: सकट चौथ पर आज भूलकर भी न करें ये काम, बप्पा हो जाते हैं नाराज

मकर राशि- मकर राशि वाले बुद्धि के तेज माने जाते हैं। ये अपना हर काम निपूर्णता के साथ करते हैं। आज सकट चौथ पर इनपर बप्पा की खास कृपा बनी हुई है। आज हर काम इसके सफल रहेंगे। इस राशि के जो लोग अपना व्यापार करते हैं उन्हें भी फायदा होगा।

Sakat chauth 2023: 10 जनवरी को सकट चौथ, बप्पा के आशीर्वाद के लिए इस विधि से करें पूजा

मेष राशि- कहते हैं गणेश जी की प्रिय राशि मेष है। इस राशि के लोग बुद्धिमान और साहसी होते हैं। ये लोग अपनी मेहनत के दम पर लोगों के बीच अपनी पहचान बनाते हैं। सकट चौथ पर बप्पा की पूरा आशीर्वाद इन पर बना हुआ है तो आज पूरा दिन इनके लिए शुभ रहेगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.