नई दिल्ली। करीब 137 दिनों के लंबे वक्त के बाद अब एक बार फिर तेल उत्पादों की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली है। सरकारी तेल कंपनियों (Indian Oil Companies) की ओर से लोगों को मंहगाई का झटका देते हुए पेट्रोल (Petrol Price) और डीजल (Diesel Price) दोनों की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल की कीमत में 80 पैसे प्रति लीटर की तगड़ी बढ़ोतरी हुई है। तो वहीं, डीजल (Diesel Price) के दाम में भी 78 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। दोनों (पेट्रोल और डीजल) की कीमत में आई इस बढ़ोतरी के बाद जहां दिल्ली के पेट्रोल पंप पर आज (मंगलवार) पेट्रोल की कीमत जहां 96.21 रुपये प्रति लीटर, वहीं डीजल के दाम 87.47 रुपये पर पहुंच गया है।
बीते साल सितंबर में इतना महंगा हुआ था पेट्रोल
पिछले साल नवंबर से ही पेट्रोल के दामों में स्थिरता बनी हुई है। हालांकि पश्चिम बंगाल समेत कुछ राज्यों के चुनाव के बाद सितंबर के अंतिम दिनों से पेट्रोल की कीमतों में जो बढ़ोतरी का क्रम शुरू हुआ था वो दिवाली से पहले तक जारी रहा। इतने दिना में ही पेट्रोल की कीमत में 8.15 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी आ गई थी।
पिछले साल डीजल भी हुआ था मंहगा
बीते साल सितंबर के बाद पेट्रोल के मुकाबले डीजल का बाजार (Diesel Market) ज्यादा तेज हुआ था। कारोबारी लिहाज से देखा जाए तो पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना (Manufacturing of Diesel) महंगा पड़ता है लेकिन भारत के खुले बाजार (Retail Market) में पेट्रोल की कीमत ज्यादा बनी रहती है। वहीं, डीजल के दाम पेट्रोल से सस्ते बने रहते हैं। पिछले साल 24 सितंबर से डीजल में जो आग लगनी शुरू हुई थी वो उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद ही रुकी। 24 सितंबर दिवाली तक डीजल की कीमत में करीब 9.45 रुपये की तेजी देखने को मिली।
यहां देखें आपके शहर में आज क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
दिल्ली | 96.21 | 87.47 |
मुंबई | 110.82 | 95.00 |
चेन्नै | 102.16 | 92.19 |
कोलकाता | 105.51 | 90.62 |
भोपाल | 108.11 | 91.70 |
रांची | 99.33 | 92.41 |
बेंगलुरु | 101.42 | 85.80 |
पटना | 111.57 | 91.90 |
चंडीगढ़ | 95.01 | 81.63 |
लखनऊ | 96.08 | 87.61 |
नोएडा | 96.30 | 87.82 |
दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत आज 96.21 और 87.47 रुपये प्रति लीटर है।
मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत 110.82 रुपये और 95.00 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 105.51 रुपये और 90.62 रुपये, चेन्नई में 102.16 रुपये और 92.19 रुपये प्रति लीटर है। pic.twitter.com/jEj2ZUnHoo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 22, 2022
हर दिन बदलती हैै तेल की कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमत में प्रतिदिन बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा कर इनकी कीमत तय करती है। हर दिन सुबह इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल कंपनियां अलग-अलग शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।
घर बैठे ऐसे जानें अपने शहर में कीमत
तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे तेल उत्पादों की कीमतों में बदलाव करती है जिसे आप घर बैठे-बैठे भी SMS के जरीए जान सकते हैं(How to check diesel petrol price daily)। इसके लिए इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज कर diesel-petrol की कीमत जान सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।