newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Good News: यूक्रेन-रूस जंग से भारत ने उठाया ये जबरदस्त फायदा, जानिए आपकी जेब पर क्यों बोझ होगा हल्का

यूक्रेन से जंग के कारण रूस के कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस खरीदने पर अमेरिका ने रोक लगा दी है। इससे भारत का बड़ा फायदा हुआ है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय कीमत से कम पर रूस से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल खरीद लिया है। इस कच्चे तेल की आपूर्ति रूस मई तक करेगा।

नई दिल्ली। यूक्रेन से जंग के कारण रूस के कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस खरीदने पर अमेरिका ने रोक लगा दी है। इससे भारत का बड़ा फायदा हुआ है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय कीमत से कम पर रूस से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल खरीद लिया है। इस कच्चे तेल की आपूर्ति रूस मई तक करेगा। भारत को इस कच्चे तेल के लिए डॉलर में भी कीमत नहीं चुकानी होगी। कच्चे तेल की कीमत भारत रुपए में चुकाएगा। ये जानकारी सरकारी सूत्रों ने दी है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक भारत की सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल ने रूस से 30 लाख बैरल कच्चा तेल खरीदा है। ये ओपेक देशों की तरफ से कच्चे तेल पर लगाई गई कीमत से करीब 30 फीसदी कम है। इससे आपको फायदा है, क्योंकि सस्ता कच्चा तेल भारत आएगा, तो पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी नहीं बढ़ेंगी।

crude

रूस ने कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस न खरीदने के अमेरिका के फैसले के बाद भारत को सस्ते में कच्चा तेल बेचने का ऑफर दिया था। इंडियन ऑयल ने देर न करते हुए इस बारे में फैसला किया और सौदा भी कर लिया। सूत्रों ने पहले बताया था कि रूस अपना कच्चा तेल 25 से 30 फीसदी कम कीमत पर देने के लिए तैयार है। भारत ने इससे पहले साल 2020 में रूस से कच्चा तेल आयात किया था। जिसके बाद ब्रेंट स्वीट क्रूड ही भारत खरीदता रहा है। भारत अपनी जरूरत का करीब 85 फीसदी कच्चा तेल आयात करता है। रूस से कच्चा तेल सस्ते में मिलने से देश के बहुमूल्य विदेशी मुद्रा भंडार में भी बचत होगी।

crude3

इस बीच, सूत्रों के मुताबिक यूक्रेन पर रूस के हमले को यूरोप के देश भले ही गलत बता रहे हैं, लेकिन वो रूस से कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस खरीदते रहेंगे। बता दें कि प्राकृतिक गैस से ही यूरोप में तमाम उद्योग चलते हैं और घरों को गर्म रखने के लिए ऊर्जा तैयार होती है। रूस दुनिया में सबसे ज्यादा प्राकृतिक गैस उत्पादक है और यूरोप के तमाम देशों तक पाइपलाइन बिछाकर गैस की सप्लाई करता है।