newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Anand Mahindra: यूजर के वीडियो को रिट्वीट कर आनंद महिंद्रा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से किया सवाल, पूछा- क्या हम…

Anand Mahindra: 1 दिन पहले यानी 27 अगस्त को आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो वाले ट्वीट को रिट्वीट किया है। आनंद महिंद्रा ने जिस ट्वीट को रिट्वीट किया है उसमें एक वीडियो देखने को मिल रहा है। वीडियो में एक सड़क नजर आ रही है जो कि दोनों तरफ से पेड़ों से गिरी हुई है।

नई दिल्ली। महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) के प्रमुख आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं। अक्सर टि्वटर पर आनंद महिंद्रा ऐसी पोस्ट शेयर करते हैं जिसके बाद उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। इस वक्त आनंद महिंद्रा का एक ट्विटर पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने एक यूजर के वीडियो को रिट्वीट (Reweet) किया है। इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए आनंद महिंद्रा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से एक अनुरोध भी किया है।

Anand Mahindra

क्या है वायरल वीडियो में…

1 दिन पहले यानी 27 अगस्त को आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो वाले ट्वीट को रिट्वीट किया है। आनंद महिंद्रा ने जिस ट्वीट को रिट्वीट किया है उसमें एक वीडियो देखने को मिल रहा है। वीडियो में एक सड़क नजर आ रही है जो कि दोनों तरफ से पेड़ों से गिरी हुई है। इस वीडियो क्लिप वाले ट्वीट को रिट्वीट करते हुए आनंद महिंद्रा ने नितिन गडकरी को टैग करते हुए उनसे अनुरोध किया है।

क्या लिखा आनंद महिंद्रा ने…

वीडियो वाले ट्वीट को रिट्वीट करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा, ‘मुझे सुरंगें पसंद हैं, लेकिन मैं इस तरह के ‘ट्रनेल’ से गुजरना पसंद करूंगा। नितिन गडकरी जी, क्या हम आपके द्वारा बनाई जा रही नई ग्रामीण सड़कों पर इनमें से कुछ ट्रनेल लगाने की योजना बना सकते हैं?’ आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को अपनी टि्वटर (Twitter) हैंडल (आनंद महिंद्रा) से रिट्वीट किया है। अब तक इस वीडियो को 2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। तो वहीं, 36 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। 38000 बार इस वीडियो को रिट्रीट भी किया जा चुका है। तो दोस्तों आपको ये वीडियो और हमारी अच्छी लगी हो तो हमारी वेबसाइट न्यूज़रूम पोस्ट को पढ़ते रहें। हम आपके लिए ऐसी ही मजेदार खबरें खबरें लाते रहेंगे…