newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bloomberg Billionaires Index: अमीरों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर खिसके गौतम अडानी तो टॉप 10 से बाहर हुए मुकेश अंबानी

Bloomberg Billionaires Index: बताया जा रहा है कि सोमवार का दिन अडानी ग्रुप के लिए अच्छा नहीं रहा। सोमवार को अडानी ग्रुप ने शेयरों में भारी गिरावट देखी गई थी। कहा जा रहा है कि सिर्फ एक दिन अडानी ग्रुप की संपत्ति  6.91 अरब डॉलर घट गई

नई दिल्ली। देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन गौतम अडानी का चार्म अब कम होता जा रहा है। ऐसा हम नहीं बल्कि ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स को देखकर कहा जा रहा है। दरअसल ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स की दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी कर दी है जिसमें  गौतम अडानी  को बड़ा झटका लगा है। अडानी लिस्ट में तीसरे पायदान पर आ गए हैं ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी संपत्ति में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बीते सोमवार को अडानी के शेयरों में बड़ी गिरावट देखी गई थी जिसके बाद वो लिस्ट में तीसरे पायदान पर आ गए।

सोमवार नहीं रहा अडानी ग्रुप के लिए अच्छा

बताया जा रहा है कि सोमवार का दिन अडानी ग्रुप के लिए अच्छा नहीं रहा। सोमवार को अडानी ग्रुप ने शेयरों में भारी गिरावट देखी गई थी। कहा जा रहा है कि सिर्फ एक दिन अडानी ग्रुप की संपत्ति  6.91 अरब डॉलर घट गई। कुल संपत्ति की बात करें गिरावट के बाद अडानी की कुल संपत्ति 135 अरब डॉलर है जिसके साथ वो तीसरे पायदान पर आ गए हैं। वहीं लिस्ट में अमेजन के जेफ बेजोस अडानी से आगे निकल गए। सोमवार को अमेजन के शेयरों में काफी बढ़ोतरी देखी गई थी। 1.36 फीसदी अरब डॉलर की बढ़ोतरी के बाद जेफ बेजोस की कुल संपत्ति 138 अरब डॉलर हो गई है।

टॉप 10 से बाहर हुए मुकेश अंबानी

इस लिस्ट में गौर करने वाली बात ये है कि मुकेश अंबानी टॉप 10 की लिस्ट से ही बाहर हो गए हैं। अडानी की तरह मुकेश अंबानी की संपत्ति में भी भारी गिरावट देखी गई। 2.83 अरब डॉलर की भारी गिरावट के बाद अंबानी 82.4 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। जिसके बाद उन्हें लिस्ट में 11वें नंबर पर जगह मिली है। 10वें नंबर पर 84.9 अरब डॉलर के साथ लैरी एलिसन हैं। गौरतलब है कि सोमवार को आई गिरावट के बाद जेफ बेजोस अडानी से आगे निकल गए और दूसरे स्थान पर आ गए। अगर पूरे साल का देखा जाए तो इस साल गौतम अडानी की नेटवर्थ में 58.5 अरब डॉलर की बढोतरी हुई जबकि  बेजोस की नेटवर्थ 54.3 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई।