newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bank Holidays: कहीं आपका कीमती समय न हो जाए नष्ट, नवंबर में बैंक जाने से पहले जरूर चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays: कई राज्यों की बैंक में भी साप्ताहिक छुट्टी होती है। इसके अलावा, नवंबर माह में भी कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। तो इस हफ्ते बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। तो आइए जानते हैं आखिर किस दिन बैंक बंद रहेंगे…

नई दिल्ली। देश में चारो ओर छठ महापर्व की धूम मची हुई है। मुख्य रूप से ये त्योहार बिहार और झारखंड राज्यों में मनाया जाता है। लेकिन वर्तमान में ये त्योहार पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो चुका है। विश्व के कई देशों में इसे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य में कई संस्‍थानों में अवकाश घोषित कर दिया जाता है। कई राज्यों की बैंक में भी साप्ताहिक छुट्टी होती है। इसके अलावा, नवंबर माह में भी कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। तो इस हफ्ते बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। तो आइए जानते हैं आखिर किस दिन बैंक बंद रहेंगे…

नवंबर में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays in October)

30 अक्टूबर- रविवार होने के कारण इस दिन अवकाश रहेगा।

31 अक्टूबर- सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती, छठ पूजा (अहमदाबाद, रांची और पटना में छुट्टी रहेगी)

1 नवंबर- कन्नड़ राज्योत्सव/कुट पर्व (बेंगलूरु और इंफाल में बैक की छुट्टी रहेगी)

6 नवंबर- रविवार

bank holidays

8 नवंबर- गुरुनानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा (पटना, बेंगलूरु, गंगटोक, अगरतला, गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम, इंफाल, कोचि, शिलांग और पणजी के अतिरिक्त पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे।)

11 नवंबर- कनकदासा जयंती और वांग्ला फेस्टिवल (शिलांग और बेंगलूरु के बैंक में अवकाश)

12 नवंबर- महीने का दूसरा शनिवार (सेकेंड सटर्डे)

13 नवंबर- रविवार

20 नवंबर- रविवार

23 नवंबर- सेंग कुत्सनेम (शिलांग के सभी बैंक में छुट्टी रहेगी)

26 नवंबर- महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से देश के सभी बैंक में अवकाश रहेगा।

27 नवंबर- रविवार