newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सेंसेक्स 200 अंक उछला, निफ्टी 12,200 के ऊपर

घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को तेजी के रुझानों के बीच सेंसेक्स आरंभिक कारोबार में 200 अंकों से ज्यादा उछला और निफ्टी ने भी करीब 70 अंकों की बढ़त बनाई।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को तेजी के रुझानों के बीच सेंसेक्स आरंभिक कारोबार में 200 अंकों से ज्यादा उछला और निफ्टी ने भी करीब 70 अंकों की बढ़त बनाई। हालांकि, बाद में सेंसेक्स 41,500 के ऊपर जबकि निफ्टी 12,200 के ऊपर कारोबार कर रहा था।

सरकारी बैंकों और आईटी सेक्टर के शेयरों में तेजी से और विदेशी फंड के आगम से बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान निवेशकों का रुझान सकारात्मक बना रहा। थोक महंगाई दर के आंकड़े आज जारी होने से पहले बाजार में तेजी का रुख देखने को मिला।

सुबह 10.05 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 63.73 अंकों की बढ़त के साथ 41,523.52 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 29.20 अंकों की बढ़त के साथ 12,203.85 पर बना हुआ था।

SENSEX

बता दें दो दिन की तेजी के बाद गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान के साथ खुला था। एक समय 200 से ज्यादा अंकों का नुकसान झेलने के बाद आखिरी समय में थोड़ा संभला और 106.11 अंक लुढ़़क कर 41,459.79 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी लाल निशान के साथ बंद हुआ। Nifty 26.55 अंकों की गिरावट के साथ 12,174.65 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 में से 21 स्टॉक फायदे में और 29 नुकसान में रहे। सेंसेक्स के 30 में से अधिकतर शेयर लाल निशान के साथ बंद हुए।