
नई दिल्ली। कोरोना (Covid-19) काल कोई कैसे भूल सकता है। एक के बाद एक हजारों की संख्या में लोग इस खतरनाक महामारी के चपेट में आ रहे थे। हर दिन कोई न कोई परिवार अपना एक सदस्य खो रहा था। भारत (India) के आधिकारिक आँकड़ों की माने तो कोरोना (coronavirus) की वजह से देश में 5 लाख 23 हजार 975 लोगों ने जान गवा दी थी। हालांकि अभी पूरी तरह से कोरोना खत्म तो नहीं हुआ है लेकिन इसपर नियंत्रण किया हुआ है। अब इस बीच ऐसी खबर सामने आ रही है जिससे आपको झटका लग जाएगा।
बता दें कि कोरोना वायरस का सबसे पहला मामला चीन में ही सामने आया था। इसके बाद चीन (China) से निकलकर दुनियां में कोरोना ने अपने पैर पसारने शुरू किए थे। अब एक बार फिर चीन दुनिया की मुश्किलें बढ़ा सकता है। दरअसल खबर है कि चीन के चमगादड़ों में एक नया और खतरनाक वायरस मिला है। डराने वाली बात ये भी है कि ये नया वायरस इंसानों में आसानी से प्रवेश कर रहा है। ऐसे में डर है कि एक बार फिर वहीं मौतों का सिलसिला देखने को मिल सकता है जो कोरोना के दौरान देखा गया था।
आपको बता दें, चीन के चमगादड़ों में जो नया वायरस (Covid-like virus BtSY2) मिला है उसका नाम बीटीएसवाई2 (BtSY2) है। इस नए वायरस के लक्षण SARS-CoV-2 वायरस से मिलते जुलते हैं। इंसानों के शरीर में जिस आसानी से ये प्रवेश कर पा रहा है उसे देखकर वैज्ञानिकों ने चेतावनी भी दी है कि एक बार फिर तबाही न हो इसके लिए पहले से ही तैयार रहने की जरूरत है।