newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

आजादपुर मंडी के सब्ज़ी कारोबारी की कोरोना से मौत, मंडी के व्यापारियों में हड़कंप

इस बीच मंगलवार से आजादपुर मंडी 24 घंटे के लिए खुल गई है। तय नियम के मुताबिक सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक सब्जियां और फल बेचे जाएंगे, जबकि रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बाजार में ट्रकों के आवाजाही की अनुमति है। मंडी में हर 4 घंटे में 1000 लोगों के प्रवेश की अनुमति दी गई है।

नई दिल्ली। आजादपुर मंडी के सब्जी कारोबारी की कोरोनावायरस के कारण मौत दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में मौत हो गई है। भोलानाथ नाम का ये कारोबारी 19 अप्रैल से अस्पताल में भर्ती था। बताया जा रहा है कि वो रोज मंडी आता था। वह 18 अप्रैल तक मंडी आता रहा। उसकी तबियत काफी दिनों से खराब चल रही थी। 19 तारीख को जब ज़्यादा खराब हो गई तो उसे साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। अगले तीन दिन में उसकी मौत हो गई।

azadpur mandi

भोलानाथ की दुकान पर 15 से ज़्यादा लोग काम करते थे, जिसमें मजदूर और मुनीम भी हैं। ऐसा माना जा रहा है कि जिस तरह से वह 18 अप्रैल तक काम कर रहा था, वह करीब 400 से 500 लोगो के संपर्क में आया होगा। इससे मंडी के दूसरे व्यापारियों में भी डर का माहौल है। मंडी एसोसिएशन का कहना है कि जो भी लोग मृतक भोलानाथ के संपर्क में आए हैं, वो प्राइवेट टेस्ट करवाएं और आइसोलेशन में रहें।

corona Virus