newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Coronavirus: फिर से तेजी बढ़ने लगा कोरोना, बीते 24 घंटे में 27 मरीजों की मौत, एक्टिव केस 60 हजार पार

Coronavirus: आलम ये है कि देश (भारत) में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों की संख्या 60 हजार के पार हो गई है। वायरस के इन लगातार बढ़ रहे आंकड़ों को देखते हुए अब सरकारें भी एक्टिव मोड में आ गई है। कई राज्यों ने वायरस की बढ़ रही संख्या को रोकने के लिए मास्क को अनिवार्य कर दिया है।

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस एक बार फिर से अपने पुराने विकराल रूप में आता हुआ दिखाई दे रहा है। हर दिन के साथ वायरस के नए मामलों में उछाल आ रहा है। आलम ये है कि देश (भारत) में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों की संख्या 60 हजार के पार हो गई है। वायरस के इन लगातार बढ़ रहे आंकड़ों को देखते हुए अब सरकारें भी एक्टिव मोड में आ गई है। कई राज्यों ने वायरस की बढ़ रही संख्या को रोकने के लिए मास्क को अनिवार्य कर दिया है।

Coronavirus

देश में बीते 24 घंटे में सामने आए इतने नए मामले

भारत देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार उछाल नजर आ रहे है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सोमवार को जो ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं उसके मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे के अंदर 9 हजार 111 नए मामले सामने आए हैं। इन नए केसों के सामने आने पर अब देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 60,313 पहुंच गई है। हालांकि अच्छी खबर ये है कि इस दौरान करीब 6313 लोग वायरस से ठीक होकर घर लौटे हैं।

Corona virus

मौत का ऐसा है आंकड़ा

कोरोना के नए मामलों के अलावा मौत के आंकड़े में भी उछाल दिखाई दे रहा है। देश में बीते 24 घंटे में वायरस से 27 लोगों की जान चली गई। इन नई मौतों के बाद वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या 5,31,141 पहुंच गई है।

Coronavirus..

कोरोना के अलावा गर्मी भी हो रही जानलेवा

एक तरफ जहां कोरोना वायरस हाहाकार मचाने लगा है। तो वहीं, दूसरी तरफ अचानक शुरू हुई गर्मी भी लोगों की जान पर खतरा बनकर सामने आ रही है। महाराष्ट्र में तो लू के कारण 11 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ये सभी नवी मुंबई में महाराष्ट्र भूषण अवॉर्ड समारोह में शामिल हुए थे लेकिन लू लगने से जब लोगों की हालत बिगड़ने लगी तो इन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। अब तक 11 लोगों की लू से मौत हो गई है। तो वहीं, 24 के करीब लोगों का इलाज जारी है।