newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

भारत में महिलाओं से ज्यादा कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं पुरुष, लगभग संख्या है दोगुनी

देश मे कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। संक्रमितों का आंकड़ा लगभग आठ लाख पहुंच गया है। इसी बीच भारत में महिलाओं से ज्यादा पुरुष कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं।

नई दिल्ली। देश मे कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। संक्रमितों का आंकड़ा लगभग आठ लाख पहुंच गया है। पिछले 24 घंटें में यानी शुक्रवार को सबसे ज्यादा नए मामले सामने आए। 24 घंटे में नए मरीजों की तादात 26506 है। जबकि देशभर में अब तक 793,802 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

corona india

वहीं मरने वालों की कुल संख्या 21604 है। आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलेगा कि कोरोना संक्रमण का खतरा महिलाओं के मुकाबले पुरुषों को ज्यादा है। ताजा आंकड़े बताते हैं कि देशभर में अब तक महिलाएं 34.89% जबकि पुरुष 65.11% कोरोना संक्रमित हैं। संक्रमित महिलाओं के आंकड़े के मुकाबले पुरुषों की तादात लगभग दोगुना है।

Tamil Naidu Corona

19 से 35 साल के लोग ज्यादा हो रहे संक्रमित

आंकड़ों को देखें तो उम्र के हिसाब से सबसे ज्यादा 19 साल से 35 साल के लोग कोरोना के शिकार हो रहे हैं। 19- 35 साल की उम्र के 33.12% लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इनकी संख्या 262945 है। जबकि इसके बाद 35 से 50 साल की उम्र के लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इनकी तादात 219177 है यानी 27.61 % है।

corona logo

50 से 65 साल की उम्र के लोग भी कोरोना से बड़ी तादात में संक्रमित हुए हैं। इनकी संख्या 180111 है यानी 22.69%. 65 साल के ऊपर कोरोना से संक्रमित होने वालों की अब तक कुल संख्या 612723 है। ये कुल पॉजिटिव मामलों का 7.72% है।