newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दिल्ली जीत के बाद AAP की लोकप्रियता बढ़ी, 16 लाख लोग जुड़े

AAP 23 फरवरी से 23 मार्च तक पार्टी देश के 20 राज्यों में राष्ट्र निर्माण अभियान चलाकर लोगों को पार्टी से जोड़ने की कोशिश करेगी। पार्टी ने सभी राज्यों के लिए संयोजक नियुक्त किए हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) की लोकप्रियता में जबर्दस्त उछाल आ गई है। 12 दिनों में आम आदमी पार्टी के मिस्ड कॉल नंबर को 16 लाख से ज्यादा लोगों ने घनघनाया है। केजरीवाल सरकार के मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने शनिवार को दावा किया कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश और गुजरात में एक-एक लाख से ज्यादा लोग आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं।

Arvind Kejriwal Namste
आप के वरिष्ठ नेता राय के मुताबिक, आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली में राष्ट्र निर्माण का नया मॉडल खड़ा किया है। जनता ने भी विधानसभा चुनाव में जीत दिलाकर इस मॉडल पर अपनी मुहर लगाई है। 11 फरवरी को पार्टी ने केंद्रीय स्तर पर मिस्ड कॉल नंबर 9871010101 उन लोगों के लिए लांच किया था जो पार्टी से जुड़ना चाहते थे। इस नंबर पर अच्छा रेस्पांस देखने को मिला। 11 फरवरी से अब तक करीब 16 लाख लोग पार्टी से जुड़ चुके हैं।


गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली में सर्वाधिक 1,72,269, उत्तर प्रदेश में 1,81,212 और गुजरात में भी एक लाख से ज्यादा लोगों ने फोन किए हैं। इसी तरह से अन्य राज्यों से भी अच्छी-खासी संख्या में लोगों ने मिस्ड कॉल किए हैं।

Kejriwal win
उन्होंने बताया कि अब 23 फरवरी से 23 मार्च तक पार्टी देश के 20 राज्यों में राष्ट्र निर्माण अभियान चलाकर लोगों को पार्टी से जोड़ने की कोशिश करेगी। पार्टी ने सभी राज्यों के लिए संयोजक नियुक्त किए हैं।