newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bihar Matric Result 2021 : बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे आज होंगे घोषित

Bihar Matric Result 2021 : बिहार बोर्ड आज 10वीं के नतीजे घोषित करने वाला है। मैट्रिक रिजल्ट 2021 (Bihar Matric Result 2021) 03:00 बजे जारी होंगे। जिसे छात्र बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

नई दिल्ली। बिहार बोर्ड आज 10वीं के नतीजे घोषित करने वाला है। मैट्रिक रिजल्ट 2021 (Bihar Matric Result 2021) 03:00 बजे जारी होंगे। जिसे छात्र बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in है। बता दें कि छात्रों को पास होने के लिए न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना जरूरी है। स्टूडेंट्स को हर सब्जेक्ट में भी 30 फीसदी अंक प्राप्त होने चाहिए। इसके अलावा छात्रों को प्रैक्टिकल में 40 फीसदी और थ्योरेटिकल में 30 फीसदी अंक प्राप्त होने चाहिए।

bihar board

5 अप्रैल को बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2021 की घोषणा की जानी है। जिसे राज्य शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा किया जाएगा। बिहार बोर्ड के अपडेट के मुताबिक, दसवीं के रिजल्ट की घोषणा के दौरान शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव, संजय कुमार भी उपस्थित रहेंगे।

ऐसे करें चेक

— बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

— biharboardonline.bihar.gov.in पर जानें के बाद बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2021 लिंक पर क्लिक करें।

— इसके बाद नये पेज पर अपनी डिटेल्स भरें, जिनमें रोल नंबर, रोल कोड, आदि हैं।

— इसके बाद स्टूडेंट्स अपना बिहार मैट्रिक रिजल्ट 2021 स्क्रीन पर देख पाएंगे।

— फिर रिजल्ट का प्रिंट लें और सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लें।