newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

BSP Candidate List : बसपा ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की अपनी तीसरी सूची, देखिए किसको कहां से मिला टिकट…

BSP Candidate List : लिस्ट में लखनऊ से सरवर मलिक, उन्नाव से वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार पांडेय, मैनपुरी से डॉ. गुलशन देव शाक्य, मोहनलालगंज से राजेश कुमार उर्फ मनोज प्रधान समेत कई लोगों के नाम।

नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की एक और लिस्ट आज जारी कर दी। इस लिस्ट के मुताबिक लखनऊ से सरवर मलिक, उन्नाव से वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार पांडेय, मैनपुरी से डॉ. गुलशन देव शाक्य, मोहनलालगंज से राजेश कुमार उर्फ मनोज प्रधान, लालगंज (सु) से इंदु चौधरी, खीरी से अंशय कालरा रॉकीजी, कन्नौज से इमरान बिन जफर, गाजियाबाद से नंद किशोर पुंडीर, अलीगढ़ से हितेंद्र कुमार उर्फ बंटी उपाध्याय, मिर्जापुर से मनीष त्रिपाठी और कौशांबी (सु) से शुभ नारायण को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं मथुरा लोकसभा सीट से मायावती ने प्रत्याशी बदल दिया है। पूर्व प्रत्याशी कमलकांत उपमन्यू का टिकट काटकर अब सुरेश सिंह को टिकट दिया गया है। आपको बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव बसपा प्रमुख मायावती ने बिना किसी पार्टी के साथ गठबंधन किए अकेले लड़ने का फैसला किया है। इससे पहले 2019 का लोकसभा चुनाव बसपा ने सपा के साथ मिलकर लड़ा था। इस चुनाव में बसपा के दस उम्मीदवार विजयी हुए थे।

इसके पहले बीएसपी ने कई जगहों से अपने उम्मीदवार घोषित कर रखें हैं जिनमें कानपुर से कुलदीप भदौरिया, अकबरपुर से राजेश द्विवेदी, फैजाबाद से सच्चिदानंद पांडेय, मेरठ से देवब्रत त्यागी, बागपत से प्रवीण बैंसला, पीलीभीत से अनीश अहमद खान, अमरोहा से डॉ. मुजाहिद हुसैन, मुरादाबाद से इरफान सैफी और सहारनपुर से माजिद अली और आगरा से पूजा अमरोही, शामिल हैं। बसपा की लिस्ट में जिन प्रत्याशियों के नामों की घोषणा हो चुकी है उन्होंने पुरजोर तरीके से अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। हालांकि बसपा के प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को पार्टी सुप्रीमो मायावती की चुनाव में कम सक्रियता जरूर महसूस हो रही होगी। मायावती जो अपने तेज तर्रार भाषणों के लिए जानी जाती हैं, जिनकी एक आवाज पर लखनऊ का रमाबाई अंबेडकर मैदान समर्थकों से खचाखच भर जाता था आज चुनाव के पीक समय में मायावती द्वारा किसी रैली में शामिल न होना जरूर पार्टी कार्यकर्ताओं को अखरता होगा।