newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Amit Shah Jodhpur Rally : गृहमंत्री अमित शाह की हुंकार, हर भ्रष्टाचारी जाएगा जेल, इंडी गठबंधन पर तंज, कितनी भी पार्टियां इकट्ठा कर लो, आएंगे तो मोदी ही

Amit Shah Jodhpur Rally : राहुल गांधी पर कड़ा प्रहार करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस नेता को लोकतंत्र के बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं है। यूपीए की सरकार में देश के भविष्य को सोनिया और मनमोहन ने अंधकारमय बना दिया था।

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज जोधपुर में विशाल रैली को संबोधित किया। गृहमंत्री ने कहा कि मैं आज मोदी की गारंटी आपको बताने आया हूं। मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बना दीजिए, भारत दुनिया में तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। राहुल गांधी पर कड़ा प्रहार करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस नेता को लोकतंत्र के बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं है। बिना नाम लिए केजरीवाल की गिरफ्तारी पर शाह ने कहा कि जो कोई भी भ्रष्टाचार करेगा वह जेल जाएगा। उन्होंने कहा कि आप कितनी भी पार्टियां इकट्ठा कर लो, आएंगे तो मोदी ही।

गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है, जिस में चुनाव नेताओं के दम पर नहीं बल्कि बूथ के कार्यकर्ताओं के दम पर जीते जाते हैं। नरेन्द्र मोदी जी ने दुनिया में देश का झंडा बुलंद करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को लोकतंत्र के बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं है। उनकी दादी ने आपातकाल के दौरान लाखों लोगों को जेल में डाल दिया, पार्टियों पर प्रतिबंध लगा दिया। बिना नाम लिए केजरीवाल की गिरफ्तारी पर शाह ने कहा कि जो कोई भी भ्रष्टाचार करेगा वह जेल जाएगा। उन्होंने कहा कि आप कितनी भी पार्टियां इकट्ठा कर लो, आएंगे तो मोदी ही।

इससे समग्र देश की जनता मोदी जी को तीसरी बार चुनकर प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले देश में यूपीए की सरकार थी और देश के भविष्य को सोनिया-मनमोहन ने अंधकारमय बना दिया था। 2014 में देश और राजस्थान की जनता ने मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का काम किया और 10 साल में मोदी जी ने देश के अंदर हर क्षेत्र में परिवर्तन लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने देश को सुरक्षित और समृद्ध बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हमने इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए ढेर सारे काम किए हैं। 10 साल में हर सप्ताह 1 नई यूनिवर्सिटी खोलने का काम मोदी जी ने किया है। हर दिन 37 स्टार्टअप रजिस्टर्ड करने का काम मोदी जी ने किया है। भारत में हर दिन 16 हजार करोड़ रुपये के यूपीआई ट्रांजेक्शन होते हैं। भारत में हर दिन 14 किमी रोड बनती है। भारत में हर दिन गैस के 50 हजार कनेक्शन देने का काम मोदी जी ने किया है। हर सेकंड एक घर को नल का कनेक्शन देने का काम भी मोदी जी और भाजपा ने किया है।