newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bharti Singh: 39 साल की हुई कॉमेडी क्वीन भारती सिंह, लल्ली और हर्ष की लव स्टोरी में परिवार वाले ही बने थे विलेन

Bharti Singh: भारती सिंह ने हर्ष लिम्बाचिया से शादी की है दोनों की जोड़ी फैंस काफी पसंद करते है। दोनों ने कई शो साथ में किए और ये दोनों सबकी फेवरेट लिस्ट में भी आते है। दोनों की मुलाकात ‘कॉमेडी सर्कस के शो में हुई जहां भारती एक कंटेस्टेंट थी वहीं हर्ष इस शो में स्क्रिप्ट राइटर थे। यहीं दोनों की मुलाकात हुई और दोनों दोस्त बने।

नई दिल्ली। कहते हैं दुनिया में सबसे अच्छी दवा होती हैं किसी को हंसाना, अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं और आप किसी टेंशन में हैं तो आपके लिए लाफ्टर थेरेपी सबसे अच्छी थेरेपी है। इस दुनिया में सबसे अच्छी चीज हैं किसी को हंसाना और किसी को हंसाना कोई आसान काम भी नहीं है। जरूरी नहीं हैं कि आप कोई जोक मारे तो हर कोई हंसे ही उसके लिए आपकी सही टाइमिंग पर सही पंच होना जरूरी है। ऐसे ही हमारे इंडस्ट्री में एक शख्सियत हैं जो कई सालों से लोगों को हंसा रही है खुद कितने भी दुखों से जूझ रही हो लेकिन लोगों को हंसाना नहीं छोड़ती है। जी हां आप बिल्कुल सही समझे हैं हम बात कर रहे हैं हम सब की प्यारी भारती सिंह की, जो कि आज किसी पहचान की मोहताज नहीं रही है। भारती आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही है। इनके जन्मदिन पर जानते हैं इनके बारे में दिलचस्प बातें-

भारती-हर्ष की लव स्टोरी

भारती सिंह ने हर्ष लिम्बाचिया से शादी की है दोनों की जोड़ी फैंस काफी पसंद करते है। दोनों ने कई शो साथ में किए और ये दोनों सबकी फेवरेट लिस्ट में भी आते है। दोनों की मुलाकात ‘कॉमेडी सर्कस के शो में हुई जहां भारती एक कंटेस्टेंट थी वहीं हर्ष इस शो में स्क्रिप्ट राइटर थे। यहीं दोनों की मुलाकात हुई और दोनों दोस्त बने। दोस्ती के एक साल बाद हर्ष ने भारती को प्रपोज किया और यह प्रपोजल पा कर भारती हैरान रह गई थी कि उन्हें कोई पसंद कर सकता है। जब दोनों ने अपने लव स्टोरी के बारे में अपने घर पर बताया तो हर्ष और भारती के घरवालों ने मना कर दिया लेकिन कहते हैं ना कि सच्चे प्यार की जीत होती है और वहीं हुआ। दोनों के घर वाले मान गए और 7 साल डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली।

भारती का वर्कफ्रंट

भारती सिंह एक भारतीय हास्य कलाकार और टेलीविजन हस्ती हैं। भारती का लल्ली नाम का कैरेक्टर सबसे ज्यादा फेमस हुआ था। लल्ली कॉमेडी क्वीन के नाम से जानी जाती है। भारती ने कई कॉमेडी शो बनाए हैं और साथ ही विभिन्न पुरस्कार को भी जीता है। उन्होंने रियलिटी शो झलक दिखला जा 5, नच बलिए 8 और फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 9 में भी हिस्सा लिया है।