newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

69th National Film Awards: फिल्म सरदार उधम सिंह का जलवा, जीता बेस्ट हिंदी मूवी का अवॉर्ड

69th National Film Awards 2023: इसके अलावा साउथ ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर का जलवा देखने को मिला। RRR ने कई कैटगिरी के अवॉर्ड अपने झोली में किए है। फिल्म ने बेस्ट पॉपुलर मूवी, बेस्ट एक्शन डायरेक्शन अवॉर्ड, बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स, कोरियोग्राफी का पुरस्कार जीता।

नई दिल्ली। 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड का ऐलान आज कर दिया गया है। मशहूर फिल्म निर्देशक केतन मेहता ने गुरुवार मीडिया से रूबरू होते हुए साल 2021 के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड की घोषणा की। बता दें कि बेस्ट हिंदी मूवी का खिताब अभिनेता विक्की कौशल की सरदार उधम सिंह ने अपना नाम किया है। इसके अलावा बेस्ट फीचर फिल्म के लिए रॉक्ट्रेरी: द नंबी इफेक्ट को अवॉर्ड मिला है। वहीं छैलो शो को सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म और 777 चार्ली को सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म का पुरस्कार दिया गया है। वहीं बेस्ट नॉन फीचर फिल्म के लिए एक था गांव (गढ़वाली और हिंदी) को मिला है। वहीं स्पेशल जूरी अवॉर्ड शेरशाह को दिया गया है।

इसके अलावा साउथ ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर का जलवा देखने को मिला। RRR ने कई कैटगिरी के अवॉर्ड अपने झोली में किए है। फिल्म ने बेस्ट पॉपुलर मूवी, बेस्ट एक्शन डायरेक्शन अवॉर्ड, बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स, कोरियोग्राफी का पुरस्कार जीता। बता दें कि एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म RRR में जूनियर एनटीआर और राम चरण मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे।

वहीं बेस्ट एक्टर का खिताब अल्लू अर्जुन ने जीता है उन्हें ‘पुष्पा: द राइज’ के लिए ये अवॉर्ड मिला है। जबकि बेस्ट एक्ट्रेस के लिए आलिया भट्ट और कृति सेनन को संयुक्त अवॉर्ड दिया गया है। आलिया को ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए और कृति सेनन को ‘मिमी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया है।

इसके अलावा ‘कश्मीर फाइल्स’ के लिए पल्लवी जोशी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया, जबकि फिल्म ‘मिमी’ के लिए पंकज त्रिपाठी ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीता है।

यहां देखिए पूरी लिस्ट-

बता दें कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का अवॉर्ड फिल्म, कला, संस्कृति, साहित्य के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों को दिया जाता है। साल 1954 में कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए इस अवॉर्ड की शुरुआत की गई थी। विजेताओं को राष्ट्रपति द्वारा ये पुरस्कार दिया जाता है।