newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Anoop Jalota: भजन सम्राट अनूप जलोटा का 70वां जन्मदिन आज, जानिए कैसे हुई फिल्मी करियर की शुरुआत, जसलीन मथारु के साथ जोड़ा गया था नाम

Anoop Jalota: अनूप जलोटा के पिता और गुरु पुरुषोत्तम दास जलोटा भी जाने माने भजन गायक थे। तो चलिए जन्मदिन के इस खास मौके पर भजन गायक अनूप जलोटा से जुड़ी कुछ खास बातें

नई दिल्ली। भजन के सम्राट अनूप जलोटा को गायकी के अलावा संगीत के क्षेत्र में भी महारथ हासिल है। ‘ऐसी लागी लगन’ भजन गाकर अपनी अलग छाप छोड़ने वाले भजन सम्राट आज यानी 29 जुलाई को अपना 70वां जन्मदिन मना रहे है। उन्होंने गजलों, गीतों और फिल्मी संगीतों को गाकर सिंगिग के क्षेत्र में एक खास जगह बनाई है। अनूप जलोटा भारतीय संगीत का एक ऐसा नाम है, जिनकी आवाज के बहुत सारे फैंस हैं। अनूप जलोटा ने भजन के साथ-साथ फिल्मों में भी अपनी आवाज दी है और उन्होंने संगीत के क्षेत्र में अपनी एक खास पहचान बनाई। अनूप जलोटा के पिता और गुरु पुरुषोत्तम दास जलोटा भी जाने माने भजन गायक थे। तो चलिए जन्मदिन के इस खास मौके पर भजन गायक अनूप जलोटा से जुड़ी कुछ खास बातें –

फिल्मी सफर की शुरुआत

गायक अनूप जलोटा के करियर का टर्निंग प्वाइंट तब आया था, जब उनकी आवाज अभिनेता मनोज कुमार ने सुनी। मनोज कुमार को अनूप जलोटा की आवाज इतनी अच्छी लगी कि उन्होंने फिल्म ‘शिरडी के साई बाबा’ में अनूप का सॉन्ग रख दिया। ये फिल्म 70 के दशक के आखिरी सालों में आई थी। फिल्म हिट होने के साथ ही अनूप जलोटा संगीत की दुनिया में एक बड़ा नाम बन गए और उन्होंने उस दौर के सभी बड़े संगीतकारों के लिए अपनी आवाज भी दी।

जसलीन मथारु से जुड़ा नाम

गायक अपने ऑल इंडिया रेडियो के पहले ऑडिशन में फेल हो गए थे, लेकिन जब से उन्होंने भजन गाने की शुरुआत की लोग उनकी आवाज के दीवाने हो गए। उनके भक्ति म्यूजिक को सुनकर बड़े संगीतकारों में उनकी गिनती होने लगी थी। आज भी उनकी गजलों के बहुत फैंस है। वैसे तो अनूप जलोटा का विवादो से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं रहा हैं, लेकिन बिग बॉस सीजन 12 में आकर वह विवादों के कटघरे में खड़े हो गए। बिग बॉस के 12वें सीजन में अनूप जलोटा का नाम 30 साल की जसलीन मथारू से जोड़ा गया। इस शो में एंट्री के साथ ही जसलीन ने बताया था कि अनूप जलोटा उनके ब्यॉफ्रेंड हैं। हालांकि, शो से बाहर होने के ठीक बाद अनूप ने साफ किया, कि जसलीन उनसे सिर्फ संगीत सीखती हैं और दोनों के बीच गुरु-शिष्य का रिश्ता है।