नई दिल्ली। यह रिश्ता क्या कहलाता है टीवी की दुनिया के सबसे पसंदीदा शोज में से एक है। शो में हर रोज नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स आ रहे हैं। जिसे देखकर शो के फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। बीते एपिसोड में आपने देखा कि मंजरी अभिमन्यु पर दबाव बनाती है कि वो जल्द से जल्द अभीर को घर लेकर आए। अभिमन्यु कहता है कि अभी अभीर को सच पता लगा होगा, उसने कैसे रिएक्ट किया होगा। मंजरी कहती है कि मुझे उन लोगों पर भरोसा नहीं है।
मंजरी के घर में आ रही हैं खुशियां
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा और अभिनव की बात सुनकर अभीर खुद अभिमन्यु के घर जाने का फैसला लेता है। वो सबके सामने कहता है कि वो अभिमन्यु के घर जाने के लिए तैयार है क्योंकि खुद उसके मम्मी-पापा ही उसके साथ नहीं रहना चाहते हैं। अभीर की बात सुनकर सभी की आंखों में आंसू आ जाते हैं। अभीर खुद अभिमन्यु को फोन कर उसे लेने आने के लिए कहता है। अभीर का फोन आने से पूरे घर में खुशी का माहौल हो जाता है। अभिमन्यु कहता है कि खुद मेरा बेटा मेरे साथ रहना चाहता है। मंजरी और बाकी सभी लोग भी खुशी से फुले नहीं समा रहे हैं। अभिमन्यु भागा- भागा अभीर को लेने के लिए निकल जाता है।
अभिमन्यु के साथ जाएगा अभीर
दूसरी तरफ अभिनव और अक्षरा अभीर के साथ मिलकर उसका बैग पैक करवाते हैं। वो अभीर को समझाने की कोशिश करते हैं कि वो वहां बहुत खुश रहेगा, लेकिन अभीर किसी बात का कोई जवाब नहीं देता है। वो खुद सारा सामान पैक करता है और कहता है कि मुझे पता है, आप लोग मुझसे परेशान हो गए हो, इसलिए मैं खुद ही यहां नहीं रहूंगा। अक्षरा अभीर को जाते हुए नहीं देख पा रही है लेकिन उसने अपने आंसू रोक रखे हैं। अभिमन्यु भी अभीर को लेने के लिए पहुंच गया है। हालंकि अभीर सबके सामने अभिमन्यु से चलने के लिए कहता है। अभीर का व्यवहार सभी को अजीब लगता है।