newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Viral: AAP ने ट्विटर पर ‘लीक’ की रणबीर-आलिया की शादी की गेस्ट लिस्ट!, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आलिया भट्ट आज रणबीर कपूर के साथ शादी के सात फेरें लेंगी। इस बीच आम आदमी पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंथल से रणबीर-आलिया की शादी की गेस्ट लिस्ट को लेकर ट्वीट किया गया, जो …

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आलिया भट्ट आज रणबीर कपूर के साथ शादी के सात फेरें लेंगी। इस बीच आम आदमी पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंथल से रणबीर-आलिया की शादी की गेस्ट लिस्ट को लेकर ट्वीट किया गया, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। दअसल, आम आदमी पार्टी मुंबई के ट्विटर हैंथल से रणबीर-आलिया की शादी की गेस्ट लिस्ट लीक होने के नाम से इंस्टाग्राम का लिंक शेयर किया गया है। मगर असल में इस ट्वीट के पीछे का मकसद कुछ और ही है।

आम आदमी पार्टी ने ट्वीट की ये तस्वीर (फोटो- AAP/इंस्टाग्राम)

दरअसल, इंस्टाग्राम लिंक में फोटो स्वाइप करने पर रणबीर-आलिया की शादी में आए मेहमानों की लिस्ट के बजाय महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे की तस्वीर नजर आती है। AAP ने उद्धव सरकार पर निशाना साधते हुए अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि 1500 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी बीएमसी मीठी नदी को साफ करने से बहुत दूर है। पार्टी की पोस्ट में दावा किया कि महाराष्ट्र में बिजली का बिल सबसे ज्यादा है। यहां 9.76 प्रति यूनिट बिजली मिलती है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर AAP ने उद्धव सरकार पर हमला बोला है। पोस्ट में लिखा गया है कि परभनी के बाद मुंबई में इसकी कीमतें सर्वाधिक हैं। गौरतलब है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर फैंस और सोशल मीडिया पर कैंज बढ़ा हुआ है। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने इस फैंस के इस कैंज का फायदा उठाते हुए उसे महाराष्ट्र की शिवसेना सरकार के खिलाफ इस्तेमाल किया है। ताकी ज्यादा से ज्यादा लोग रणबीर आलिया की शादी की गेस्ट लिस्ट के नाम पर इस लिंक पर कल्कि करें।


आम आदमी पार्टी के इस ट्वीट पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि लोगों को इंस्टाग्राम पर फॉलो करवाने की ट्रिक बढ़िया है। वहीं कई यूजर्स ने इस तरह के ट्वीट को लेकर आम आदमी पार्टी की आलोचना भी की है।