newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

TV Serials Update 28 July 2022: अक्षरा का ऑडिशन खराब करेगी आरोही तो अर्जुन से मिलने उसके घर जाएगी प्रीता

TV Serials Update 28 July 2022: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु अक्षरा को ऑडिशन के लिए लेकर जाता है। जहां अक्षरा बहुत प्यारा सा गाना गाकर सभी का दिल जीत लेती है। वहीं आरोही रंग में भंग डालने का काम करती है

नई दिल्ली। छोटे पर्दे का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि अभिमन्यु अक्षरा पर गुस्सा करता है कि वो अपने करियर पर फोकस नहीं कर रहा है। दूसरी तरफ अक्षरा सोचती है कि वो जल्द से जल्द उस डॉक्टर को ढूंढ निकालेगी जो अभि का हाथ ठीक कर सके। वहीं कुंडली भाग्य में ऋषभ घर आ चुका है और काव्या ऋषभ के साथ मस्ती करती है।

अक्षरा का ऑडिशन खराब करेगी आरोही

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु अक्षरा को ऑडिशन के लिए लेकर जाता है। जहां अक्षरा बहुत प्यारा सा गाना गाकर सभी का दिल जीत लेती है। वहीं आरोही रंग में भंग डालने का काम करती है और फोन पर किसी से जोर-जोर से बात कर बताती है कि अक्षरा बिरला परिवार की बहू है और वो ही ये ऑडिशन जीत जाएगी…बिरला परिवार बहुत अमीर है। ये बात सुनकर बाकी कंटेस्टेंट भड़क जाते हैं और अक्षरा के जीतने पर बदसलूकी पर उतर आते हैं। बाद मीडिया पर फैल जाती है और हर कोई अभि को फस्टेट आदमी बताते हैं। वहीं दूसरी तरफ अक्षरा डॉक्टर कुणाल खेड़ा से मिलने के जाती है। आरोही उसका पीछा करती है।

अर्जुन को थैंक्स बोलेगी प्रीता

वहीं कुंडली भाग्य में अर्जुन अंजलि को गुंडो से बचाता है जो उसके घर में जबरन घुस आते हैं। गुंडे अर्जुन से पैसे मांगने आते हैं। अर्जुन बंदूक की नोंक पर सबको डरा के भगा देता है। दूसरी तरफ प्रीता सृष्टि से अपने दिल की बात कहती है कि वो अर्जुन से नहीं मिलने जाना चाहती है लेकिन ऋषभ के कहने पर जा रही है। प्रीता कहती है कि अर्जुन का टच अजीब है लेकिन जाना-पहचाना है। अर्जुन वो नहीं है जो वो दिखाने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद प्रीता और ऋषभ अर्जुन से मिलने के लिए उसके घर निकल जाते हैं।