newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bigg Boss 16: बिग बॉस के सबसे क्यूट कंटेस्टेट अब्दु रोजिक हुए नॉमिनेट, गुस्से में प्रियंका को बताया अपना एनमी

Bigg Boss 16: इस शो में कितने रिश्ते कई बार टूटे तो कुछ दुश्मन आपस में दोस्त बन गए हैं। हर हफ्ते कंटेस्टेट एक दूसरे को नॉमिनेट करते हैं। हालांकि, घर का कप्तान इस नॉमिनेशन की प्रक्रिया से सेव रहता हैं। लेकिन इस बार अब्दु के नॉमिनेट होने के बाद से उन्हें काफी गुस्से में देखा गया। आइए हम आपको बताते हैं पूरा मामला

नई दिल्ली। बिग बॉस 16 में आए दिन कोई ना कोई मेलोड्रामा देखने को मिल ही जाता हैं। कई कंटेस्टेंट अब इस शो से निकल चुके हैं तो कई हर हफ्ते नॉमिनेट होकर भी अपनी अच्छी परफॉर्मेंस और जनता के दिल को जीतने की वजह से बच जा रहे हैं। अब इन्हीं सब के बीच शो के सबसे ज्यादा पॉपुलर कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक भी इस बार नॉमिनेट हुए हैं। इस शो में कितने रिश्ते कई बार टूटे तो कुछ दुश्मन आपस में दोस्त बन गए हैं। हर हफ्ते कंटेस्टेट एक दूसरे को नॉमिनेट करते हैं। हालांकि, घर का कप्तान इस नॉमिनेशन की प्रक्रिया से सेव रहता हैं। लेकिन इस बार अब्दु के नॉमिनेट होने के बाद से उन्हें काफी गुस्से में देखा गया। आइए हम आपको बताते हैं पूरा मामला-

अब्दु को किया नॉमिनेट

बिग बॉस 16 के सबसे क्यूट कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक इस बार नॉमिनेट हो चुके हैं, इस बात से हर कोई दुखी हैं। सारे घर वालो को ये लगता था कि अब्दु को कोई नॉमिनेट नहीं करेगा। हालांकि, सुंबुल और गौतम को प्रियंका या अब्दु में किसी एक को सेव करना था और किसी एक को नॉमिनेट करना था जिसमें सुंबुल गौतम से कहती है कि अब्दु को पूरी दुनिया पसंद करती है वो इस घर से बाहर नहीं होगा लेकिन प्रियंका काफी स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट हैं। जिसमें बाद में गौतम कहते हैं कि हम लोग अब्दु को नॉमिनेट करेंगे। जिसके बाद अब्दु प्रियंका और सुंबुल से काफी गुस्सा हो जाते है और कहते हैं कि आज से प्रियंका और सुंबुल मेरे सबसे बड़े दुश्मन हैं। इसके बाद सुंबुल को लगता है कि अब्दु उनसे नाराज हो गए है क्योंकि उन्होंने उन्हें नॉमिनेट कर दिया जिसके लिए सुंबुल उन्हें सॉरी बोलती हैं लेकिन तभी बिग बॉस  सुंबुल की फटकार लगाते हुए कहते है कि सुंबुल जब आपको इतना बुरा लग रहा है तो आपने अब्दु को नॉमिनेट ही क्यों किया।

अब्दु हुए इमोशनल

अब्दु को पहली बार बिग बॉस हाउस में रोते हुए भी देखा गया। जब अब्दु नॉमिनेट होते है तो वह शिव और स्टैन के पास आते है और अपना गुस्सा जाहिर करते हैं जिसके बाद वो काफी इमोशनल भी हो जाते हैं उन्हें देख कर शिव ठाकरे भी रोने लगते हैं, जिसे अब्दु गले लगा कर संभालते हैं। ये सब देख के गोरी नगोरी भी बगल में बैठी होती हैं और ये सब देख के वो भी फूट फूटकर रोने लगते हैं। जिसके बाद अब्दु गोरी को भी गले लगा कर उन्हें समझाते हैं। बाद में अब्दु शिव ठाकरे से ये भी कहते है कि एक बार अंकित उनके लिए रोटियां बना रहे थे तो प्रियंका ने उन्हें रोक दिया। बाद में अब्दु को साजिद से भी नाराज देखा गया।