newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Javed Akhtar: महफिलों को जगाता था जो, दोस्तों को हंसाता था जो…,जावेद अख्तर ने सतीश कौशिक को याद कर लिखा इमोशनल पोस्ट

Javed Akhtar: एक्टर की अंतिम विदाई पर कई स्टार्स के आंसू छलक पड़े। सलमान खान, अभिषेक बच्चन और अनुपम खेर अपने आंसुओं को रोक ही नहीं पाए और इमोशनल पल कैमरे में कैद हो गया।

नई दिल्ली।दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक कल देर शाम पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं। बुधवार रात हार्ट अटैक आने की वजह से एक्टर का निधन हो गया। निधन की जानकारी उनके जिगरी दोस्त अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर डाली, जिसके बाद आंसुओं का सैलाब आ गया। एक्टर की अंतिम विदाई पर कई स्टार्स के आंसू छलक पड़े। सलमान खान, अभिषेक बच्चन और अनुपम खेर अपने आंसुओं को रोक ही नहीं पाए और इमोशनल पल कैमरे में कैद हो गया। कल ही हर कोई अपने-अपने अंदाज में एक्टर को याद कर रहा है। अब गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने एक्टर के नाम एक भावुक पोस्ट लिखा है।

Satish Kaushik........

नहीं रुक रहे किसी के आंसू

सोशल मीडिया पर जावेद अख्तर ने सतीश कौशिक के निधन पर आंखें भिगो देने वाला इमोशनल पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा-“महफ़िलों को जगाता था जो, दोस्तों को हंसाता था जो, आज उसको यह क्या हो गया या शाम होते ही एक आग की चादर चढ़े सो गया”..। जावेद के पोस्ट पर फैंस भी रिएक्टर कर रहे हैं।एक यूजर ने लिखा- जहाँ तक नजरें गई वहीं तक आसमां था,खत्म वो भी हो गया उसके बाद…। एक दूसरे यूजर ने लिखा- जितनी चाबी भरी राम ने उतना चले खिलौना”…भावपूर्ण श्रद्धांजली सतीश कौशिक जी।

 

 


एक्टर के जाने से हर कोई है दुखी

एक दूसरे यूजर ने लिखा-इंसान का आना या जाना ऊपर वाले का फैसला हैं…हम हर हाल में अपना किरदार शिद्दत से निभाए यही तो हौसला हैं…। गौरतलब है कि सतीश कौशिक के अचानक निधन से हर कोई हैरान है। एक्टर ने 8 मार्च को सबके साथ अच्छे से होली खेली थी और रात को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गुरुग्राम के फॉर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक को बताया गया, जबकि एक्टर बीते काफी महीनों से खुद का ध्यान रख रहे थे और जिम में भी खूब पसीना बहाते थे।