newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

TV Serials Update 8 July 2022: अभिमन्यु भी रखेगा अक्षरा के लिए व्रत तो डांस फ्लोर पर प्रीता को जबरदस्ती घसीटेगा अर्जुन

TV Serials Update 8 July 2022: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि मंजरी बताती है कि सालों से तीज का व्रत रखती आईं हूं तो आगे भी रखूंगी। अभि और अक्षरा मंजरी को समझाते हैं कि वो वहीं करे जो उसे अच्छा लगे। हर्षवर्धन की तरफ से ये रिश्ता नहीं बल्कि सिर्फ जरूरत है।

नई दिल्ली। छोटे पर्दे का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि अक्षरा अभि के लिए व्रत रखती है और ये बात घरवालों को पसंद नहीं आती है। महिमा और आनंद दोनों ही व्रत रखने के लिए मना करते हैं लेकिन अक्षु कहती है कि अगर कुछ होगा तो वो व्रत नहीं रखेगी। वहीं कुंडली भाग्य में अर्जुन सबके सामने खुलासा करता है कि वो करण है। ये बात सुनकर पूरा लूथरा परिवार चौंक जाता है। कोई भी अर्जुन की बात पर यकीन नहीं करता है।


अभिमन्यु भी रखेगा अक्षरा के लिए व्रत

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि मंजरी बताती है कि सालों से तीज का व्रत रखती आईं हूं तो आगे भी रखूंगी। अभि और अक्षरा मंजरी को समझाते हैं कि वो वहीं करे जो उसे अच्छा लगे। हर्षवर्धन की तरफ से ये रिश्ता नहीं बल्कि सिर्फ जरूरत है। अक्षरा को देखकर महिमा और शेफाली भी तीज का व्रत रखती हैं। ये देखकर आनंद और पार्थ बहुत खुश होते हैं और दोनों को आई लव यू कहते हैं। वहीं अक्षरा और अभि दोनों एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं और तीज के लिए अच्छे तरीके से तैयार होते हैं। अभिमन्यु भी अक्षरा के लिए व्रत रखता है लेकिन ये बात किसी को पता नहीं होती है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा अभि दोनों फुगड़ी खेलते है और अचानक अक्षरा का हाथ अभिमन्यु छोड़ देता है। अक्षरा गिर जाती है।

अर्जुन करेगा प्रीता के साथ इंटेंस डांस

वहीं कुंडली भाग्य में आप देखेंगे कि अर्जुन पार्टी में धमाकेदार एंट्री करता है। अर्जुन प्रीता को डांस फ्लोर पर लेकर जाता है और डांस करता है। अर्जुन की हर हरकत प्रीता को करण की याद दिलाती है। वो अर्जुन को झटक देती है। दोनों एक दूसरे की आंखों में खो जाते हैं। हालांकि अपने परिवार के हर एक सदस्य से मिलकर करण बहुत खुश होता है। तभी अर्जुन अनाउंस करता है कि वो बड़े राज से पर्दा उठाने वाला है।