नई दिल्ली।बॉलीवुड के किंग खान रोमांस के साथ-साथ लोगों का दिल जीतने के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी एक झलक देखने के लिए फैंस बावले हो जाते हैं। अपने फैंस के दिलों का ध्यान रखते हुए शाहरुख भी ट्विटर पर उनसे गुफ्तगू करते रहे हैं। शाहरुख ने एक बार फिर ट्विटर पर आस्क मी सेशन शुरू किया है और फैंस ने भी एक्टर से जमकर सवाल किए। हालांकि शाहरुख ने भी फैन से एक डिमांड कर दी, जिसे पूरा करते हुए स्विगी आधी रात को उनके घर पहुंच गया। जी हां,तो चलिए जानते हैं कि शाहरुख के फैन के कहने पर आधी रात को स्विगी उनके लिए क्या लेकर पहुंचा है।
फैन से शाहरुख से मांगा खाना
शाहरुख ने सोशल मीडिया भी आस्क मी सेशन रखा, जहां एक फैन ने सवाल किया कि खाना क्या खाया भाई? इसपर शाहरुख खान मजाकिया अंदाज में लिखते हैं- भाई आप स्विगी से हो? भेज दोगे क्या?. अब फैन तो इस पर कुछ नहीं कह पाया लेकिन फैन की मुराद स्विगी ने पूरी कर दी। स्विगी ने ट्विटर पर जवाब दिया- हम है स्विगी से, भेज दें क्या? हालांकि शाहरुख ने उसका कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद स्विगी ने एक और ट्वीट किया, जिसमें स्विगी के कुछ डिलीवरी बॉयज दिख रहे हैं, जोकि मन्नत के बाहर खड़े हैं। स्विगी ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- हम स्विगी वाले हैं और हम डिनर लेकर आ गए हैं।’ अब ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग फनी कमेंट भी कर रहे हैं।
Aur guards ne tumhe gate se hee bhaga diya
— Amresh (@amrecito) June 12, 2023
Baas 7 Aadmi for Badshah? ??♂️ @iamsrk
— Anirban (@Anirbban) June 12, 2023
बादशाह अकेले नहीं खाता, औरों को भी खिलाता है।
— Nadim (@IMSyedNadim) June 12, 2023
Itne sare log for dinner? Bhandara ka khana order kiya kya?
— Divya Gandotra Tandon (@divya_gandotra) June 12, 2023
Puri team aayi hai ??
— Harshit Poddar (@harshitpoddar09) June 12, 2023
Bht sahi free Mai promotion ho gaya?
— ZEBA ALI❤️??? (@pretty_soull) June 12, 2023
यूजर्स ने लिए मजे
एक यूजर ने लिखा- और गार्ड ने तुम्हें घर से बाहर निकाल दिया। एक अन्य ने लिखा- शाहरुख के लिए सिर्फ सात लोग, बहुत नाइंसाफी है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- खाना लेकर पहुंचे तो या भंडारा, डिनर के लिए इतने सारे लोग। एक दूसरे यूजर ने लिखा- फ्री में कंपनी का प्रमोशन करा लिया। अब आधी रात को स्विगी के डिलीवरी बॉयज को देखकर शाहरुख का क्या ही रिएक्शन होगा, वो तो वहीं जाने, लेकिन ट्विटर पर लोगों को खुश होने का एक मौका मिल गया।