newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tv Serials Update 10 Dec 2022: अक्षरा की जान बचाने के लिए अभिमन्यु लेगा बड़ा फैसला, क्या अपने होने वाले दोनों बच्चों की ले लेगा जान

Tv Serials Update 10 Dec 2022: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा आरोही से टकरा जाती है और चिल्लाने लगती है। आरोही को शक होता है तभी नील उसे बताता है कि अक्षरा प्रेग्नेंट है

नई दिल्ली। छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि अक्षरा अभिमन्यु को सब कुछ बता देती है। अभिमन्यु कुछ देर के लिए खुश होता है लेकिन उसे अक्षरा के लिए डर लगने लगता है। अक्षरा कहती है कि अब हमारे हाथ में कुछ नहीं है, जो है उसे अपना लेना चाहिए,लेकिन अभिमन्यु अपने फैसले पर अटल है। अक्षरा और बाकी सभी घरवाले परेशान हो जाते हैं। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु को पता चलता है कि अक्षरा के पेट में दो बच्चे हैं..।

अक्षरा का है पूरा हाल

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा आरोही से टकरा जाती है और चिल्लाने लगती है। आरोही को शक होता है तभी नील उसे बताता है कि अक्षरा प्रेग्नेंट है। ये न्यूज सुनकर आरोही घबरा जाती है और नील को अपना सच नहीं बताने का फैसला करती है। दोनों परिवार की ये खबर सुनकर परेशान हैं क्योंकि अक्षरा की जान की बात है। अक्षरा रोते हुए मंजरी और स्वर्णा से कहती है कि उसे अंदर से फील हो रहा है कि बहुत कुछ अच्छा होने वाला है।

akshara-manjari-sawna

खुद अक्षरा को अस्पताल लेकर जाएगा अभिमन्यु

उधर अभिमन्यु परेशान है कि परिस्थितियों से कैसे निपटा जाए। मनीष अभिमन्यु को समझाने की कोशिश करती है कि तुम जो फैसला लोगें, वह हमें मंजूर होगा। मंजरी नहीं चाहती है कि अक्षरा की मन की बात को अनदेखा किया तो वो अभि को समझाती है कि एक बार अक्षरा की बात भी सुननी चाहिए, क्योंकि मां बनने के बाद शरीर में दुगनी ताकत आ जाती है। अगले दिन अभिमन्यु अक्षरा को लेकर अस्पताल जाता है। अक्षरा कांपते हुए कमरे में जाती है लेकिन आखिरी बार अभिमन्यु से बात करने  के लिए कहती है। अगले एपिसोड में अभिमन्यु को पता चलता है कि अक्षरा के  पेट में दो बच्चे हैं..।