newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

#AbhiRaKiShaadi: सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #AbhiRaKiShaadi, हर्षद चोपड़ा को मिला खास अवार्ड

#AbhiRaKiShaadi: इसी बीच सोशल मीडिया पर ये रिश्ता क्या कहलाता है कि फेवरेट जोड़ी अभिमन्यु और अक्षरा यानी अभिरा ट्रेंड कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने के पीछे दो बड़ी वजह है। पहली आईटीए अवार्ड और दूसरा अभिमन्यु और अक्षरा की शादी।

नई दिल्ली।  इंडियन टेलीविज़न अवार्ड्स (ITA) आज रात यानी 24 अप्रैल को स्टार प्लस पर टेलीकास्ट किया जाएगा।फैंस अपने फेवरेट स्टार्स को परफॉर्म करते देखने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर ये रिश्ता क्या कहलाता है कि फेवरेट जोड़ी अभिमन्यु और अक्षरा यानी अभिरा ट्रेंड कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने के पीछे दो बड़ी वजह है। पहली आईटीए अवार्ड और दूसरा अभिमन्यु और अक्षरा की शादी। सोशल मीडिया पर अभिरा को लेकर बज बना हुआ है। फैंस दोनों की फोटोज जमकर  शेयर कर रहे हैं।

हर्षद चोपड़ा को मिला खास अवार्ड

रिश्ता क्या कहलाता है के हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ उर्फ #अभिरा रोमांटिक हो रहे हैं।सोशल मीडिया पर फैंस दोनों की रोमांटिक फोटोज शेयर कर रहे हैं। दरअसल फैंस अक्षरा और अभिमन्यु की शादी को लेकर एक्साइटेड हैं और सेट से दोनों की शादी की तैयारियों की फोटोज भी लीक हुई है।जिसमें हल्दी और बारात के कुछ सीन्स हैं। फैंस सोशल मीडिया पर लीक फोटोज को शेयर कर रहे हैं। शादी से जुड़ी फोटोज को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इसके अलावा अक्षरा और अभि की सेट से गाना गाते हुए भी वीडियो सामने आई है।


सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ अभिरा

#अभिरा सोशल मीडिया पर इसलिए भी ट्रेंड कर रहा है क्योंकि हर्षद चोपड़ा ने आईटीए अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर का अवार्ड जीता है। अवार्ड बड़े अच्छे लगते हैं के नकुल मेहता और हर्षद चोपड़ा के बीच टॉय हुआ है। फैंस हर्षद के ट्रॉफी लेते वीडियो को शेयर कर रहे हैं। स्टेज पर हर्षद काफी नर्वस लगते हैं। वो कहते हैं कि ये उनके लिए सबसे बड़ी खुशी का पल है। इतना सारा प्यार देने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। गौरतलब है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है फैंस का पसंदीदा सीरियल रहा है। अक्षरा और नैतिक, नायरा और कार्तिक और अब अक्षरा और अभिमन्यु..तीनो सीजन में उन जोड़ियों को खूब पसंद किया गया है। इस सीरियल की वजह से ही इन स्टार्स को नई पहचान मिली है।